02 MAYTHURSDAY2024 4:43:11 PM
Nari

क्या परिणीति के बाद अब पूजा हेगड़े करेंगी शादी? क्रिकेटर संग जुड़ा एक्ट्रेस का नाम

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Sep, 2023 06:07 PM
क्या परिणीति के बाद अब पूजा हेगड़े करेंगी शादी? क्रिकेटर संग जुड़ा एक्ट्रेस का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी अभी खत्म नहीं हुई और बी-टाउन में एक और एक्ट्रेस की शादी होने की अफवाहें सामने आने लगी हैं। रिपोर्टस की मानें तो एक्ट्रेस पूजा हेगड़े जल्दी शादी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का दिल एक फेमस क्रिकेटर पर आ गया है और वह उनके साथ शादी करने वाली हैं। हालांकि उनकी ओर से अभी इस बात पर कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस का नाम किस के साथ जोड़ा जा रहा है। 

क्या पूजा हेगड़े करने वाली हैं शादी 

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस मुंबई बेस्ड क्रिकेटर के साथ शादी करेंगी। रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि उनका मुंबई के एक क्रिकेटर के साथ अफेयर चल रहा है और जल्द वह उसके साथ शादी करने वाली हैं। हालांकि ऑफिशियल इस बात पर कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आई है। हालांकि फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी एक्साइटेड हो गए हैं कि उनका बेटर हाफ कौन होगा?

PunjabKesari

पहले भी सामने आई थी अफेयर की खबरें 

यह कोई पहली बार नहीं है कि जब पूजा हेगड़े का नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी उनका नाम एक क्रिकेटर के साथ जुड़ा था। कर्नाटक बेस्ड क्रिकेटर के साथ एक्ट्रेस के रिलेशन की खबरें सामने आई थी। यह भी कहा गया था कि वह क्रिकेट खिलाड़ी पूजा हेगड़े के भाई की शादी में शामिल हुआ था। हालांकि बाद में खुद एक्ट्रेस ने इन बातों को झूठा ठहराया था। 

PunjabKesari

साउथ की फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम 

आपको बता दें कि पूजा हेगड़े सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ की कई सारी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में वह सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखी थी। इससे पहले वह रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनका हिंदी फिल्मों में करियर ज्यादा खास नहीं रहा लेकिन साउथ में वह काफी हिट फिल्में दे चुकी हैं। 

PunjabKesari

Related News