24 JUNMONDAY2024 12:53:07 PM
Nari

फ्री नहीं मोटी रकम देकर Cannes में पहुंचे Influencers, कांस ने Content Creator को नहीं भेजा Invitation

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 29 May, 2024 03:03 PM

इस बार कांस में भारत के बहुत से नामी चेहरे नजर आए। पहले जहां बॉलीवुड से सिर्फ टॉप एक्ट्रेस फिल्म राइटर आदि ही शामिल होते थे, वहीं इस बार तो कई बिजनेस वुमन, सेलिब्रिटीज और कई इंनफ्लूएंसर शामिल रहे। फैशन इंनफ्लूएंसर नैंसी त्यागी के तो हर तरफ चर्चे रहे। बहुत से लोग इस बात से हैरान है कि क्रिएटर और इंनफ्लूएंसर लोग कैसे यहां तक पहुंचे, क्या कांस ने इन्हें भी इनवाइट किया। इन्हें देखने के बाद तो आधी से ज्यादा जनता के मन में यही सवाल आया कि भई अब तो कांस में एंट्री लेना ही बहुत आसान हो गया है। कइयों ने ये भी कहा कि अब कांस फिल्म फेस्टिवल की पहले जैसी बात नहीं रही लेकिन आप कांस के बारे में पूरी जानकारी नहीं जानते।

क्रिएटर को नहीं मिले इनवाइट

बता दें कि नैंसी त्यागी और बाकी के क्रिएटर- किसी को भी कांस ने द्वारा इनवाइट नहीं भेजा गया बल्कि कांस के ऑफिशियल मीडिया पार्टनर रहे ब्रूट ने ही इन इंनफ्लूएंसर को टिकट दिए हैं और इसे खरीदने के लिए वह मोटी रकम देते हैं। वहीं कुछ सपोंसर प्रोवाइड करवाए जाते हैं जो उन्हें कांस तक पहुंचने का मौका देते हैं।

PunjabKesari

15 से 20 लाख रु. तक किया चार्ज

रिपोर्ट्स की मानें तो, कांस फिल्म फेस्टिवल की मेंनेजमेंट टीम इंनफ्लूएंसर से 15 से 20 लाख रु. तक चार्ज करते हैं। वहीं नैंसी के बारे में कहा जा रहा है कि यह अमाउंट 8 लाख के करीब है। नैंसी की पीआर एंजेसी मोंक एंटरटेनमेंट जिन्हें फेमस यू-ट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया चलाते हैं, ने कांस के लिए 8 लाख रु. खर्च  किए हैं। यह सारी जानकारी एक डिजिटल क्रिएटर ऐश्वर्या सुब्रामनियम ने आई जी स्टोरीज के जरिए रिवील की है। वहीं ब्रूट ने टिकट के रूप में इंटरप्रेनोर और कंटेंट क्रिएटर राज शमानी ने 35 लाख , शरणा हेगड़े ने 22 लाख रू. लिए हैं। वहीं फेमस कंटेंट क्रिएटर विष्णू कौशल जो अपनी कॉमिक वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल मे शिरकत करने के लिए 25 लाख रु. खर्च किए हैं।

PunjabKesari

डिनर और आफटर पार्टी का भी अलग से होता है चार्ज

सिर्फ कांस के रैड कार्पेट पर वॉक करने के लिए इतनी मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, कांस में ये जो पार्टीज होती हैं वो भी सस्ती नहीं होती। वेनिटी फेयर डिनर और आफटर पार्टी के लिए 24 लाख, लॉरियल पार्टी की एंट्री 10 लाख और वीआईपी फैशन शो के लिए 12 लाख 75 हजार रु. की एंट्री थी। तो देखा आपने कांस में एंट्री लेना इतना भी आसान नहीं जितना आप समझते हैं। भई एक वॉक के लिए इंडियन क्रिएटर्स ने मोटी रक्म दी है। वैसे हम इस बात की पुष्टि नहीं करते यह जानकारी सब सोशल मीडिया से ही उपलब्ध करवाई गई है।

PunjabKesari

Related News