23 APRTUESDAY2024 9:18:58 AM
Nari

इस बार जरूरतमंद बच्‍चों के सेंटा बनकर बांटें क्रिसमस की खुशियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Dec, 2020 01:37 PM
इस बार जरूरतमंद बच्‍चों के सेंटा बनकर बांटें क्रिसमस की खुशियां

क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। माना जाता है कि इन शुभ दिन पर भगवान ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ऐसे में उनके जन्म उत्सव के रूप में क्रिसमस को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। साथ ही सांता क्लॉज आकर बच्चों को चॉकलेट, टॉफी व उनके फेवरेट गिफ्ट्स देते हैं। इसलिए खासतौर पर बच्चों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस त्योहार को भारत के लोग भी बड़ी उत्सुकता के साथ मनाते हैं। लोग रिश्तेदारों, फ्रेंड्स व बच्चों के साथ पार्टी करके व इस दिन की खुशी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार क्रिसमस पर कुछ अलग करने की सोच रहे हैं तो गरीबों,असहायों की मदद करके अपने इस त्योहार को और भी यादगार व खास बना सकते हैं। ऐसे में दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाकर आपको दोगुनी खुशी का अहसास होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं क्रिसमस मनाने के कुछ शानदार आइडियाज...

गरीबों की मदद करें

अगर आपके घर के पास कोई गरीब परिवार या बच्चे हैं तो इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दें। उन्हें उपहार के तौर पर जरूरत का सामान बांटें। आप चाहे तो उन बच्चों को घर पर बुला कर क्रिसमस पार्टी भी कर सकते हैं। इसतरह आप उन गरीब बच्चों का यह दिन खास और यादगार बना सकते हैं। 

PunjabKesari

जरूरतमंद बच्‍चों के बनें सेंटा 

इस बार आप क्रिसमस पर उन बच्चों की मदद कर सकते हैं, जो गरीब व बेघर है। आप उनको कपड़े, कंबल, खाने की चीजें व अन्य जरूरत का सामान बांट सकते हैं। इस तरह उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर आपको भी अंदर से खुशी मिलेगी। आप चाहे तो अनाथालय जाकर उन बच्चों के साथ ही इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

लंगर के बहाने बांटें खुशियां

समाज में आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो दो समय की रोटी कमाने में भी असमर्थ है। ऐसे में आप क्रिसमस के दिन अपने एरिया में लंगर का आयोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से उनकी भूख शांत होगी। साथ ही आपको मानसिक शांति व खुशी का अहसास होगा। ऐसे में आप लंगर के बहाने लोगों में खुशियां बांट सकते हैं। 

PunjabKesari

बड़े-बुजुर्गों के साथ करें सेलिब्रेट

आज के समय में दुनियाभर में बहुत से ओल्डएड होम है। वहां कई बड़े बुजुर्ग अकेलेपन का अहसास करते हुए अपने जीवन की अंतिम घड़ियों को गिन रहे हैं। ऐसे में आप उनके साथ क्रिसमस मना कर उनके उदास चेहरे पर फिर से मुस्कान ला सकते हैं। ऐसे में बुजुर्गों के साथ समय बीताकर उनका आशीर्वाद लें। आप अपनी फैमिली के साथ उनके लिए घर से स्पेशल खाना बना कर ले जा सकते हैं। इसके अलावा उनकी जरूरत का सामान उन्हें गिफ्ट करना भी सही रहेगा। आपके द्वारा ऐसा करने से आपके बच्चों को भी अच्छे संस्कार मिलेंगे। 

PunjabKesari

जानवरों का भी रखें ध्यान 

इंसानों की तरह बहुत से बेसहारा जानवर भी गली, मुहल्लों में भूखे-ुप्यासे घूमते हैं। ऐसे में आप इन्हें भी खाना खिलाकर इनकी मदद कर सकते हैं। साथ ही कोई खास जगह ढूंढ़ कर उनके रहने का प्रबंध कर सकते हैं। ताकि सर्दियों में उनका बेहतर तरीके से गुजारा हो सके। इससे आपको बेजुबान जानवरों की दुआएं मिलेगी। साथ ही आप खुशी महसूस करेंगे।


आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें। 
 

Related News