26 APRFRIDAY2024 2:55:09 AM
Nari

जिनकी इम्यूनिटी है बहुत कमजोर वो जान लें इसे बढ़ाने का तरीका

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Sep, 2020 01:39 PM
जिनकी इम्यूनिटी है बहुत कमजोर वो जान लें इसे बढ़ाने का तरीका

मजबूत इम्यूनिटी हमें ना सिर्फ वायरस व बैक्टीयरल इंफेक्शन से बचाती है बल्कि इससे हम दिनभर एनर्जेटिक भी रहते हैं। अगर हमारे शरीर की इम्यूनिटी बिगड़ जाए तो शरीर बाहरी वायरस व बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत खो देता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगा।

गोल्ड मिल्क बढ़ाएगा इम्यूनिटी

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि इससे शरीर को सभी जरूरी तत्व मिल जाते हैं लेकिन अगर इसमें कुछ औषधीय चीजें मिला ली जाए तो इसका दोगुना फायदा मिलता है। वहीं ये इम्यूनिटी बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि दूध में किन 4 चीजों को मिलाकर पीने से आपको फायदा हो सकता है।

PunjabKesari

कब और कैसे करें सेवन?

आप इस दूध का सेवन गर्म-गर्मा भी कर सकते हैं लेकिन डिनर करने के कम से कम 30 मिनट बाद इसका सेवन करें। रोजाना रात को सोने से पहले इस ड्रिंक का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगा।

चलिए अब जानते हैं रेसिपी...

सामग्री: (1 गिलास)

गाय का दूध - 1 गिलास
बादाम - 10
खजूर - 3
हल्दी - 3 चुटकीभर
दालचीनी - 2 चुटकीभर
इलायची पाउडर - 1 चुटकीभर
देसी घी - 1 छोटा चम्मच
शहद - 1 छोटा चम्मच

PunjabKesari

ड्रिंक बनाने की विधि

1. इसके लिए सबसे पहले 10 बाद को पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें।
2. सुबह बादाम को छिल लें और खजूर के बीज भी निकाल लें। इसके बाद दोनों को ब्लेंडर में पीस लें।
3. एक गिलास दूध को गुनगुना गर्म करके उसमें बादाम-खजूर पेस्ट मिलाएं।
4. फिर इसमें हल्दी, दालचीनी और इलायची पाउडर मिक्स करें।
5. इसमें 1 चम्मच घी और शहद को अच्छी तरह मिला लें।
6. अब सोने से पहले इसका सेवन करें।

PunjabKesari

Related News