
कोरोना वायरस के चलते दुकानें को भी बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके कारण लोगों को डेली जरूरतों के सामान मिलने में भी मुश्किल हो रही है, जैसे कि ब्रेड। आपको आपको भी मार्केट से ब्रेड मिलने में मुश्किल हो रही है तो आप घर पर ही आटे की ब्रेड बना सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं घर पर आटे की ब्रेड बनाने की विधि...
जरूरी सामग्रीः
गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
तेल - 2 बड़ा चम्मच
एक्टिव ड्राई यीस्ट - 1 छोटा चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
चीनी - 1 छोटा चम्मच

विधि:
1. सबसे पहले बाउल में आटा छान लें। फिर इसमें नमक, चीनी व यीस्ट डालें।
2. इसमें 1 टेबल स्पून तेल और गुनगुने पानी की मदद से गूंद लें और सॉफ्ट ढोह बना लें।
3. 4"10" साइज का कंटेनर लेकर उसके चारों साइड तेल लगा लें।
4. आटे की ढोह को लंबा आकार देकर कंटेनर में डाल दें और इसे मोटे कपड़े से ढक्कर गर्म जगह पर रख दें।
5. इससे आटा 2-3 घंटे में फूलकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद ब्रेड को ओवन में 220 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
6. जब ब्रेड गोल्डन ब्राउन हो जाए तो समझ लें कि ब्रेड बनकर तैयार है।
7 . इसे 10-15 मिनट तक ठंडा होने दीजिए। अब ब्रेड के चारों तरफ चाकू घूमाकर कंटेनर से अलग करके प्लेट या बोर्ड पर निकाल लें।
8. लीजिए आपकी ब्रेड तैयार है। अब आप इसे मक्खन या घी के साथ खाएं।

टिप:
स्टेंट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में डालकर गूंदा जा सकता है लेकिन पहले इसे 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर रख दें।
