27 APRSATURDAY2024 7:37:33 AM
Nari

मानसून में किचन रखना है फ्रेश तो Follow करें ये Easy Tips, चमचम करेगी रसोई

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Jul, 2023 01:43 PM
मानसून में किचन रखना है फ्रेश तो Follow करें ये Easy Tips, चमचम करेगी रसोई

बरसात का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में इस दौरान घर चाहे कितना भी साफ कर लो बारिश के कारण घर में मिट्टी और गंदगी आ ही जाती है। इसके अलावा इस दौरान वातावरण में भी नमी होती है जिससे सफाई करने पर भी सफाई नहीं रहती। ज्यादा गीलापन होने के कारण किचन में छोटे-छोटे मच्छर, मक्खियां और कॉकरोच आने लगते हैं। ऐसे में आज आपको किचन से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनके जरिए आप मानसून में अपना किचन साफ रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

सिंक के पास रखें बर्तनों की टोकरी 

किचन को साफ सुथरा और सूखा रखने के लिए आप सिंक के पास एक जाली वाली टोकरी रख दें। बर्तन धोने के बाद सारे बर्तन इसी में डाल दें। इससे बर्तनों में मौजूद पानी बह जाएगा और यह आसानी से सूख जाएंगे।

PunjabKesari

वाइपर आएगा काम 

बर्तन या फिर रसोई साफ करने के बाद रसोई में पानी पानी होने लगता है। खासकर बरसात के मौसम में यह पानी बिल्कुल नहीं सूखता। इसके कारण गंगदी और जर्मस अंदर आने लगते हैं। इन जर्मस को दूर करने और रसोई साफ करने के लिए आप एक छोटा सा वाइपर रख सकते हैं। यह आपकी रसोई भी सुखाएगा और काम भी आसान कर देगा। 

वाइप्स  करें इस्तेमाल 

बरसाती मौसम में किचन साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाला कपड़ा आसानी से नहीं सूख पाता। ऐसे में आप कपड़े की जगह वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वाइप्स से किचन साफ भी हो जाएगा और उसे साफ करने की परेशानी भी नहीं रहेगी। 

PunjabKesari

होममेड लिक्विड डिशवॉश करें इस्तेमाल 

किचन में बर्तन धोने के लिए ज्यादातर महिलाएं डिशवॉश इस्तेमाल करती हैं। डिशवऑश वैसे तो बाकी महीनों के लिए सही है लेकिन बरसाती मौसम में नमी के चलते यह गिले होते हैं जिससे बर्तन साफ होने की जगह गंदे होने लगते हैं। इसके अलावा इससे साबुन की भी ज्यादा खपत होती है। ऐसे में आप बर्तन धोने के लिए आप होममेड लिक्विड डिशवॉश का उपयोग कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News