27 APRSATURDAY2024 9:47:09 AM
Nari

Whitehead की छुट्टी कर देंगे शहद के ये मास्क, मिलेगी बेदाग व निखरी त्वचा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Jul, 2021 11:10 AM
Whitehead की छुट्टी कर देंगे शहद के ये मास्क, मिलेगी बेदाग व निखरी त्वचा

कई लड़कियों के चेहरे पर दाग, धब्बे के साथ ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स भी अधिक होते हैं। ये खासतौर पर नाक व ठुड्डी के पास होते हैं। व्हाइट हेड्स त्वचा पर अधिक ऑयल जमा होने के कारण होते हैं। ये एक तरह के पिंपल्स है जो स्किन पोर्स पर गंदगी जमा होने से होते हैं। ऐसे में आप इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकती है। शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी माइक्रोबियल गुण त्वचा की गहराई से सफाई करके व्हाइट व की समस्या से जल्दी ही राहत दिलाने में मदद करते हैं। चलिए आज हम आपको शहद से कुछ खास मास्क बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं...

1. ओटमील और शहद

ब्लैक व व्हाइटहेड्स दूर करने के लिए आप ओटमील और शहद यूज कर सकती हैं। ओटमील में एक्सफोलिएटिंग वह शहद में मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं। ये कोमलता से स्किन सफाई करके उसे साफ व ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच ओटमील पाउडर और जरूरत अनुसार शहद मिलाएं। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर 7-10 मिनट तक रहने दें। बाद में पानी से इसे साफ कर लें।

PunjabKesari

2. शहद, नींबू और चीनी

चीनी नेचुरल क्लींजर व स्क्रब की तरह काम करती है। इससे स्किन गहराई से साफ होती है। नींबू व्हाइटहेड्स की दूर करने में कारगर माना जाता है। शहद रूखी-बेजान त्वचा को गहराई से पोषित करके लंबे समय तक नमी बरकरार रखने में मदद करता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

एक कटोरी में 1-1 छोटा चम्मच चीनी व चीनी मिलाएं। ऊपर से नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर मिलाएं। तैयार मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए लगाएं। फिर इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से साफ कर लें।

3. एग व्हाइट और शहद

व्हाइट हेड्स हटाने के लिए अंडा सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है। यह कोमलता से स्किन की सफाई करके व्हाइट हेड्स को हटाने में मदद करता है। 

ऐसे करें इस्तेमाल 

इसके लिए एक कटोरी में 1 अंडे का सफेद भाग निकालकर उसमें जरूरत अनुसार शहद मिलाएं। तैयार पेस्ट को प्रभावित जगह पर 10-15 मिनट तक लगाएं। बाद में पानी से साफ कर लें।

PunjabKesari

4. हल्दी और शहद

हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में कारगर मानी गई है। इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर त्वचा की रंगत निखर कर आती है। दूसरी ओर शहद स्किन को गहराई से पोषित करके नमी बनाए रखने में मदद करता है।

ऐसे करे इस्तेमाल

एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।

 

Related News