23 APRTUESDAY2024 6:12:28 PM
Nari

डार्क अंडरआर्म्स की वजह से होती है शर्मिंदगी तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 May, 2021 07:22 PM
डार्क अंडरआर्म्स की वजह से होती है शर्मिंदगी तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

गर्मियों में लड़कियों को स्लीवलेस पहनना बेहद पसंद होता है। मगर अंडरआर्म्स पर हेयर रीमूवल क्रीम लगाने, ज्यादा वैक्स यूज करने व ठीक से सफाई ना करने से इसका रंग काला पड़ने लगता है। ऐसे में लड़कियों को अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में अपनी डार्क अंडरआर्म्स को साफ कर सकती है। साथ ही ज्यादा पसीना आने व बदबू आने की परेशानी से भी छुटकारा पा सकती है। 

खीरा दिखाएगा कमाल 

इसके लिए खीरे स्लाइस को 10-15 मिनट कर अंडर आर्म्स पर हल्का हाथों से रगड़ें। 2-3 दिन लगातार करने से आपकी अंडर आर्म्स का रंग साफ होने लगेगा। साथ में ज्यादा पसीना आने की समस्या भी दूर होगी। 

PunjabKesari

संतरे के छिलके आएंगे काम

इसके लिए संतरे को छिलको को धूप में सूखा लें। फिर इसे मिक्सी में डालकर पाउडर बनाएं। अब एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल और जरूरत अनुसार दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार मिश्रण को हल्का हाथों से अंडर आर्म्स मसाज करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में पानी से साफ कर लें। लगातार कुछ दिन लगाने पर आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

बेसन करें इस्तेमाल 

बेसन को अक्सर महिलाएं खूबसूरती बढ़ाने के लिए उबटन की तरह यूज करती है। बस ठीक वैसे आप इसे अपनी अंडर आर्म्स का कालापन दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच बेसन और जरूरत अनुसार नींबू का रस मिलाएं। तैयार पेस्ट को अंडर आर्म्स पर 3-5 मिनट तक रगड़ें और 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। बाद में इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए उतारें। फिर पानी से धोएं। लगातार कुछ दिन यह उपाय करने से फर्क नजर आएगा। 

PunjabKesari

एलोवेरा जैल रहेगी बेस्ट 

एलोवेरा का पौधा तो आजकल हर किसी के घर है। ऐसे में आप इसे सोने से पहले अपनी अंडर आर्म्स पर लगाएं। अगली सुबह नहा लें। कुछ दिनों में आप साफ और मुलायम अंडर आर्म्स मिलेगी। 

आलू का रस भी रहेगा कारगर 

आम अंडर आर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आलू का रस भी लगा सकती है। इसके लिए आलू के रस से 5 मिनट तक अंडर आर्म्स पर मसाज करें। फिर इसे 5-1 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। बाद में पानी से साफ कर लें। आप चाहे तो इसे खीरे की तरह आलू स्लाइस को भी अंडर आर्म्स पर रगड़ सकती है। 
 

Related News