30 APRTUESDAY2024 2:45:24 AM
Nari

Hand Care Tips: घर पर बनाएं ये Hand Mask, हाथ दिखेंगे सुंदर और मुलायम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Feb, 2022 10:34 AM
Hand Care Tips: घर पर बनाएं ये Hand Mask, हाथ दिखेंगे सुंदर और मुलायम

लड़कियां अक्सर बेजान, रूखे हाथों से परेशान रहती है। इसके पीछे का कारण हाथों की सही से देखभाल ना करना है। दरअसल, हाथों पर डेड स्किन मा होने से ये रुखे, बेजान व खुरदरे नजर आने लगते हैं। इससे बचने के लिए आप घर पर एंटी एजिंग हैंड मास्क बनाकर लगा सकती है। ये हाथों की स्किन को पोषित करके उसमें नमी बरकरार रखने में मदद करेगा। ऐसे में हाथ साफ, निखरे व मुलायम नजर आएंगे।

- शहद-गाजर से बनाएं हैंड मास्क

. इसके लिए गाजर को उबालकर पीस लें।
. अब एक कटोरी में 1-1 चम्मच गाजर पेस्ट और शहद मिलाएं।
. तैयार पेस्ट को स्क्रब करते हुए हाथों पर लगाएं।
. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें।
. बाद में गुनगुने पानी से हाथों को साफ कर लें।
. बाद में हाथों पर क्रीम लगा लें।

फायदा

इससे डेड स्किव सेल्स साफ होकर हाथों में लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। ऐसे में आपके हाथ साफ, निखरे व मुलायम नजर आएंगे।

PunjabKesari

- नारियल तेल से बनाएं हैंड मास्क

. इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच नारियल तेल और शिया बटर मिलाएं।
. अब इसमें जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं।
. तैयार मिश्रण को हाथों पर स्क्रब करते हुए लगाएं।
. 3-5 मिनट तक मसाज करें।
. फिर 10 मिनट तक लगा रहने दें।
. इसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।
. बाद में हाथों पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

फायदा

नारियल तेल स्किन को गहराई से पोषित करेगा। इससे आपके रुखे, बेजान हाथों की स्किन रिपेयर होगी। ऐसे में हाथ साफ, मुलायम व ग्लोइंग नजर आएंगे।

PunjabKesari

- एवोकाडो हैंड मास्क

. इसके लिए एक एवोकाडो को मिक्सी में पीसकर पल्प निकालें। अब इसे बाउल में डालें। इसमें 2 छोटे चम्मच दही, 2 छोटे चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच जैतून तेल मिलाएं। तैयार पेस्ट को हाथों पर मसाज करके लगाएं। उसके बाद हाथों को 20 मिनट तक तौलिया में लपेट दें या लेटेक्स दस्ताने पहनें। इससे मास्क स्किन पर अच्छे से लग जाएगा। इसके बाद हाथों को पानी से धोकर कर क्रीम लगा लें।

फायदा

इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलेगा। हाथों का रूखापन, डेड स्किन की समस्या दूर होने में मदद मिलेगी। ऐसे में हाथ साफ और मुलायम नजर आएंगे।

नोट- अगर आपकी किसी को इनमें से कोई चीज सूट नहीं करती हैं तो इन घरेलू नुस्खों को ना अपनाएं। इसके अलावा इन्हें आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

pc: freepik

Related News