25 APRTHURSDAY2024 11:13:50 AM
Nari

चुकंदर में मिलाएं ये '3 चीजें' जिद्दी झाइयों से मिलेगा '1 महीने' में छुटकारा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Dec, 2020 10:30 AM
चुकंदर में मिलाएं ये '3 चीजें' जिद्दी झाइयों से मिलेगा '1 महीने' में छुटकारा

चेहरे पर दाग-धब्बे होने के साथ आज कई महिलाएं झाइयों की समस्या से परेशान है। यह चेहरे पर गहरे काले रंग की दिखाई देती है। झाइयों के होने का कारण तेज धूप, हार्मोन्स असंतुलन, स्किन की अच्छे से देखभाल ना करना कहा सकता है। इससे चेहरे की खूबसूरती बिगड़ने के साथ स्किन समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए कैमिकल की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी झाइयों की समस्या से परेशान है तो चलिए आज हम आपको एक फेसपैक के बारे में बताते हैं। इसे लगाने से झाइयां महीने भर में ही धीरे-धीरे कम होने लगेगी। साथ ही आपको साफ, निखरी, ग्लोइंग त्वचा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का तरीका..

PunjabKesari

फेस पैक बनाने की सामग्री:

चुकंदर पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच 
मुल्तानी मिट्टी- 1 छोटा चम्मच 
दही- 1 छोटा चम्मच
बादाम का तेल- 1/2 छोटा चम्मच 

PunjabKesari

फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका:

1. सबसे पहले एक कटोरी में सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। 
2. तैयार पेस्ट को प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से लगाएं। 
3. आप चाहे तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकती है। 
4. 20 मिनट या सूखने तक इसे लगा रहने दें। 
5. बाद में ताजे पानी से मुंह धो लेें। 
6. अच्छा रिजल्ट पाने के लिए हफ्ते में 2 बार इस फेसपैक को लगाएं। 

फेसपैक को लगाने के फायदे:

1. मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन सेल्स को गहराई से साफ करके नई त्वचा दिलाने में मदद करती है। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां दूर होकर स्किन एकदम ग्लो करेगी।
2. विटामिन-सी से भरपूर चुकंदर चेहरे पर पड़े डार्क स्पोर्ट्स को धीरे-धीरे साफ करके त्वचा की रंगत निखारेगा। 
3. दही और बादाम का तेल रूखी, बेजान त्वचा को गहराई से पोषण पहुंचने के साथ लंबे समय तक नमी बरकरार रखने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari

ध्यान दें, अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है तो इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें। 


आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगे हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 

Related News