26 APRFRIDAY2024 8:14:08 PM
Nari

Teeth Care: पीले दांतों को सफेद मोती जैसे चमका देंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Jul, 2022 05:14 PM
Teeth Care: पीले दांतों को सफेद मोती जैसे चमका देंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

चेहरा चाहे कितना भी खूबसूरत क्यों न हो, लेकिन अगर मुंह खोलते ही दां पीले नजर आए तो सुंदरता ऐसे की ऐसे ही रह जाती है। दांतों का पीलापन और गंदगी स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से नुकसानदायक हो सकती है। आप जिस भी चीज का सेवन करते हैं, वह मुंह के जरिए ही पेट के अंदर जाती है। ऐसे में गंदे दांतों के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मुंह से बदबू आना, मसूड़ों में खून निकलना, दांतों में कैविटी होना यह सब दांतों के खराब होने के संकेत हैं। आप इन घरेलु नुस्खों के जरिए भी दांत साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

नीम का पाउडर 

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप नीम का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के पाउडर के साथ आप दांतों को साफ करें। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों में से बैक्टीरिया दूर करने में भी सहायता करते हैं। आप नीम की दातुन भी दांतों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा  

आप दांतों का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दांतों पर ब्लीच की तरह काम करते हैं। बेकिंग सोडा में आप थोड़ा सा पानी मिलाएं। फिर इससे एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को 3-4 मिनट के लिए दांतों पर लगाएं। इसके बाद टूथपेस्ट के साथ दांतों का साफ कर लें। 

PunjabKesari

नींबू  के छिलके 

आप नींबू के छिलकों के साथ भी दांत साफ कर सकते हैं। नींबू के छिलके दांतों पर रगड़ने से आपको दांत चमकने लग जाएंगे । सफेद दांतों के लिए यह नींबू का छिलका बहुत ही फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

सरसों का तेल 

आप सरसों का तेल भी दांतों को सफेद करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 1/2 चम्मच नमक में आप 2-3 बूंदें सरसों के तेल की मिलाएं। फिर दोनों चीजों से एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट से दांत साफ करें और थोड़ी देर के बाद धो लें। इस पेस्ट से आपके दांत चमक जाएंगे। 

PunjabKesari

स्ट्रॉबेरी 

आप दांतों को नैचुरल तरीके से साफ करने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप एक बर्तन में स्ट्रॉबेरी कूट लें। फिर इसे दांतों पर 5-6 मिनट के लिए लगाएं। इसका आपके मुंह में स्वाद भी गंदा नहीं आएगा और दांत भी साफ हो जाएंगे। यह आपके मुंह की बदबू दूर करने में भी मदद करेंगे। 

PunjabKesari
 

Related News