29 APRMONDAY2024 12:11:59 AM
Nari

स्ट्रैच मार्क्स के निशान होंगे बिल्कुल गायब, बस इस्तेमाल करें ये 7 Home Remedies

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Apr, 2023 03:21 PM
स्ट्रैच मार्क्स के निशान होंगे बिल्कुल गायब, बस इस्तेमाल करें ये 7 Home Remedies

शरीर पर कोई भी निशान हो सारी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। खासकर स्ट्रैच मार्क्स के निशान ऐसे होते हैं जो देखने में भी बहुत ही खराब लगते हैं और बॉडी पर अलग ही तरह से दिखते हैं। यह निशान खासतौर पर हाथ, जांघ और पेट पर दिखाई देते हैं। इन स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं फिर भी यह शरीर पर दिखते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जिनके जरिए आप इन निशानों से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

हल्दी आएगी काम 

हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्ट्रैच मार्क्स से राहत दिलवाने में मदद करेंगे। 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्ट्रैच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। हल्के हाथों से बॉडी की मालिश करें। धीरे-धीरे बॉडी के स्ट्रैच मार्क्स ठीक होने लगेंगे। 

PunjabKesari

आलू का रस 

आलू का रस आप स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू के रस में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। दोनों चीजों को  अच्छे से मिक्स करके तैयार पेस्ट त्वचा पर लगाएं। सूखने के बाद त्वचा सादे पानी से धो लें। धीरे-धीरे समस्या से निजात मिलने लगेगी। 

खीरा और नींबू का रस 

खीरा का रस आपकी त्वचा को निखारने में मदद करेगा। वहीं नींबू में हीलिंग गुण पाए जाते हैं जो समस्या से छुटकारा दिलवाने में मदद करेंगे। 2 चम्मच खीरे का रस और 2 चम्मच नींबू का रस लें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्ट्रैच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

शुगर स्क्रब 

शुगर स्क्रब का इस्तेमाल करके आप स्ट्रैच मार्क्स की समस्या से राहत पा सकते हैं। एक कप में चीनी लें और उसमें 1/4 कप बादाम का तेल, नारियल का तेल और नींबू का रस मिलाएं। सारी चीजों को मिक्स करके नहाने से पहले 10-12 मिनट के लिए स्ट्रैच मार्क्स वाली जगह पर रगड़ें। इससे समस्या से आपको निजात मिलेगी। 

एलोवेरा 

एलोवेरा में पाए जाने वाले हीलिंग गुण स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करेंगे। फ्रेश एलोवेरा जेल आप स्ट्रैच मार्क्स पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं। तय समय के बाद गर्म पानी से त्वचा धो लें। इससे धीरे-धीरे निशान ठीक होने लगेंगे। 

PunjabKesari

नारियल तेल 

कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि नारियल का तेल त्वचा के घाव ठीक करने में मदद करता है। ऐसे में स्ट्रैच मार्क्स दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना इस्तेमाल करने से निशान ठीक होने लगेंगे ।

टी ट्री ऑयल 

टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करके भी आप स्ट्रैच मार्क्स की समस्या से राहत पा सकते हैं। टी ट्री ऑयल में जैतून का तेल मिक्स करें। दोनों को अच्छे से मिक्स करके प्रभावित जगह पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल करने से समस्या से राहत मिलेगी और स्ट्रैच मार्क्स हल्के होने लगेंगे। 

PunjabKesari
 

Related News