24 APRWEDNESDAY2024 2:23:47 PM
Nari

नहीं होगा Underarms में कालापन, बस इन Home Remedies का कर लें इस्तेमाल

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Nov, 2022 11:11 AM
नहीं होगा Underarms में कालापन, बस इन Home Remedies का कर लें इस्तेमाल

खूबसूरती सिर्फ चेहरे से ही नहीं बल्कि शरीर के बाकी अंगों से भी दिखती है। चेहरे के साथ-साथ बाकी शरीर पर भी ध्यान देना जरुरी है। अंडरआर्म्स, कोहनी, घुटने शरीर के ऐसे अंग है जो बहुत ही नाजुक होते हैं। इन अंगों की त्वचा झुलसकर काली पड़ने लगती है। खासकर अंडरआर्म्स की यदि अच्छे से देखभाल न की जाए तो यहां की जगह काली पड़ने लगती है। ऐसे में लड़कियों के लिए स्लीवलेस ड्रेस पहनना भी मुश्किल हो जाती है। अंडरआर्म्स के कालेपन से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के घरेलू नुस्खे भी इस्तेाल करती हैं लेकिन समस्या से राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर अंडरआर्म्स के कालेपन से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

नींबू का रस

आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं यह गुण कालेपन से राहत दिलवाने में मदद करेंगे। आप नींबू के रस को अंडरआर्म्स में लगाएं। 20-25 मिनट बाद अंडरआर्म्स को धो लें। नियमित इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपको समस्या से राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

शहद 

शहद एक प्राकृतिक क्लींजर के रुप में कार्य करता है। नियमित इसके इस्तेमाल से आप समस्या से आराम पा सकते हैं। 10-15 मिनट के लिए शहद को त्वचा पर लगाएं। तय समय के बाद त्वचा को धो लें। यह त्वचा को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करने में भी मदद करेगा। 

ओट्स का स्क्रब

ओट्स का स्क्रब इस्तेमाल करके आप समस्या से राहत पा सकते हैं। ओट्स में टमाटर मिलाकर आप अंडरआर्म्स के कालेपन से आसानी से निजात पा सकते हैं। 

सामग्री 

ओट्स - 4-5 चम्मच 
टमाटर का पल्प - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप ओट्स को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। 
. इसके बाद इसमें टमाटर का पल्प मिलाएं। 
. पेस्ट तैयार करके हफ्ते में दो बार इससे स्क्रब करें। 
. आपको समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

दूध 

आप दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। कच्चा दूध आप अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद त्वचा को धो लें। इससे आपकी स्किन भी साफ होगी और अंडरआर्म्स का कालापन भी दूर होगा। 

बेसन 

बेसन त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल भी अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए कर सकते हैं। 

सामग्री 

बेसन - 3 चम्मच 
नींबू का रस - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप बेसन को एक कटोरी में डालें। 
. इसमें नींबू का रस मिलाएं। 
. तैयार पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं। 
. जैसे पेस्ट सूख जाए तो त्वचा को सादे पानी से धो लें। 
. समस्या से आपको आराम मिलेगा। 

एलोवेरा जेल 

आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए अंडरआर्म्स की मसाज करें। तय समय के बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आपको समस्या से आराम मिलेगा। 


 

Related News