30 APRTUESDAY2024 12:58:15 AM
Nari

फटे होंठों ने बिगाड़ दी है चेहरे की सुंदरता तो ये Home Remedies आएंगी काम

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Oct, 2023 12:08 PM
फटे होंठों ने बिगाड़ दी है चेहरे की सुंदरता तो ये Home Remedies आएंगी काम

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में होंठ भी अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन महिलाएं त्वचा के चक्कर में इन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती। अच्छी तरह से देखभाल न करने के कारण होंठ फटने लगते हैं। फटे होंठ चेहरे की खूबसूरती भी कम करते हैं दर्द का कारण भी बनते हैं क्योंकि इनमें से डेड स्किन निकलती है और कई बार तो खून भी निकलने लगता है। बदलते मौसम के साथ यह समस्या होना आम है ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं...

हल्दी 

अगर आपके होंठ फट रहे हैं और उनमें खून आने लगा है तो आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 चुटकी हल्दी में 1/4 चम्मच दूध डालें। मिश्रण को मिक्स करके होंठों की मसाज करें। रोजाना रात में सोने से पहले इस नुस्खे का इस्तेमाल करें। जल्दी आपको समस्या से आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

मलाई

मलाई भी फटे होंठों से बचने का एक आसान उपाय है। रोजाना सोने से पहले होंठों पर मलाई लगाएं और 2 मिनट तक मसाज करें। इससे फटे होंठों की समस्या ठीक होगी और यह मुलायम बनेंगे।  

नारियल तेल 

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व फटे होंठों की समस्या से छुटकारा दिलवाने में मदद करेंगे। रोजाना नारियल तेल के साथ दिन में 2-3 बार मसाज करें। इससे होंठों की त्वचा मुलायम बनेगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।

PunjabKesari

बादाम का तेल 

रोजाना रात में सोने से पहले बादाम के तेल होंठों पर लगाएं। करीबन 5 मिनट तक इस तेल से होंठों की मालिश करे। इससे स्किन मुलायम होगी और होंठों का रंग भी गुलाबी बनेगा।  

शक्कर और चीनी का मिश्रण 

2 चुटकी शक्कर में 2 बूंद शहद मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके होंठों पर स्क्रब लगाएं। इससे होंठों पर मौजूद डेड स्किन निकलेगी और यह मुलायम होने लगेंगे। फटे होंठों की समस्या से राहत पाने के लिए भी यह नुस्खा बेहद कारगार है। 

शहद 

शहद एक मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है। होंठों पर इसका इस्तेमाल करने से यह मुलायम बनेंगे और दर्द से भी राहत मिलेगी। यदि फटने के कारण होंठों में दरार पड़ रही है तो शहद लगाने से जल्द ठीक होने लगेगी।

PunjabKesari

Related News