04 MAYSATURDAY2024 4:50:16 AM
Nari

अलग- अलग धर्म के होने के बाद भी Hina- Rocky का बॉन्ड है बहुत स्ट्रांग! बॉयफ्रेंड ने खुद बताया इसका सीक्रेट

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Oct, 2023 02:28 PM
अलग- अलग धर्म के होने के बाद भी Hina- Rocky का बॉन्ड है बहुत स्ट्रांग! बॉयफ्रेंड ने खुद बताया इसका सीक्रेट

प्यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है, जहां कपल एक- दूसरे की खामियां और धर्म के अंतर को नजरअंदाज कर देते हैं और बस एक साथ रहना चाहते हैं। खासकर अलग धर्म के गहोने पर तो समाज और परिवार भी अड़चन पैदा करता है, जिसके चलते कई बार 2 प्यार करने वालों को अलग होना पड़ता है। लेकिन एक्ट्रेस हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड के लिए ऐसा नहीं है। दोनों अलग धर्म के हैं और ये ही चीज उनके रिश्ते को और मजबूत बनाती है। हाल ही में हिना के बॉयफ्रेंड ने इस बारे में बात की.... 

रॉकी ना बताई हिना से स्ट्रॉन्ग रिश्ते की वजह

 वो कहते हैं, 'मेरे ख्याल से भारत में सांस्कृतिक मतभेद का सामना न करना नामुमकिन जैसा है। हालांकि जब दो लोगों को साथ रहना हो, तो इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस माहौल में बड़े हुए हैं बल्कि इस उम्र में आप किस तरह के फैसले लेते हैं ये मायने रखता है। जब आपके बीच मतभेद होते हैं, तो आपके एक नया अनुभव मिलता है और आप पहले से बेहतर बन जाते हैं'। वो आगे कहते हैं, 'हम एक-दूसरे के सामने बिल्कुल पानी की तरह ट्रांसपैरेंट रहे हैं और बहुत प्यार करते हैं। हमारे बीच कल्चर का जो डिफरेंस है, वहीं हमारी ताकत है। हम दोनों साइड को अच्छे से जानते और समझते हैं'। हालांकि ऐसा बैलेंस बहुत से कपल्स नहीं कर पाते हैं।

PunjabKesari

विचारों में होता है मतभेद

कपल्स जो अलग धर्म के होते हैं उनके विटार नहीं मिलते हैं। जिसके चलते वो कई बार पार्टनर से लड़ते रहते हैं। लेकिन आप चाहें तो धार्मिक मान्याताओं वाले लोग अगर चाहें तो एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर प्यार से बिल्कुल रह सकते हैं। आपको बस अपने प्यार पर यकीन करना होता है और अपने पार्टनर को उसके धार्मिक विचारों के साथ एक्सेप्ट करना होता है।

PunjabKesari

दूसरे धर्म को नहीं दे पाते हैं सम्मान

अलग धर्म के लोग प्यार में तो पड़ जाते हैं पर दूसरे धर्म की रिस्पेक्ट नहीं कर पाते हैं, जबकि रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी सम्मान ही है। ऐसे में अगर आप पार्टनर के धर्म का सम्मान नहीं कर सकते हैं तो आहत करने वाली बातें भी ना बोलें। इसका असर रिश्ते पर पड़ सकता है।  भले ही आप दूसरे धर्म की किसी परंपरा या रीति-रिवाज से सहमत न हों, लेकिन ताने देकर अपना रिश्ता खराब कर बैठते हैं। ऐसी परिस्थिति में आपको पार्टनर से आराम से उस विषय के बारे में गहराई से पूछने की आवश्यकता होती है। हो सकता है जैसा आप सोच रहे हों, वैसा न हो। आपको पार्टनर के पक्ष को समझने की भी जरूरत होती है, ताकि रिश्ते में उन्हें अपना अस्तित्व भी महसूस हो सके।

PunjabKesari

करें दोनों रीति- रिवाज से शादी

कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि 2 धर्मों के कपल्स रिश्ते में होते हुए तो बहुत खुशी से समय बिताते हैं, लेकिन शादी के वक्त परिवार की बातों के बीच आपस में लड़ने लगते हैं। अनबन इस कदर बढ़ जाती है कि पार्टनर के धर्म को लेकर ही खरी- खोटी सुनाने में पीछे नहीं रहते। फिर भले ही बाद में आपको कितना अफसोस क्यों न हो। इस सिचुएशन में जब अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ आते हैं, तो आपको दोनों कल्चर के मुताबिक बातों को आगे बढ़ाना चाहिए और दोनों धर्मों की सुंदरता को अपनाना चाहिए।
 

Related News