27 APRSATURDAY2024 4:21:01 AM
Nari

फैमिली के साथ इस आलीशान घर में रहती हैं हिना खान, एक झलक में देखे अंदर का नजारा

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 05 Oct, 2020 01:41 PM
फैमिली के साथ इस आलीशान घर में रहती हैं हिना खान, एक झलक में देखे अंदर का नजारा

 

टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बिग बॉस 14 में दिखाई दे रही है। हिना खान बतौर सीनियर बिग बॉस के घर में पहुंची है। आज हम आपको इस पैकेज में हिना खान के घर की एक झलक दिखाते है। हिना खान का घर काफी खूबसूरत है। हिना मुंबई में खुद के एक फ्लैट में रहती है। उनका परिवार भी उनके साथ इसी फ्लैट में रहता है। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती रहती है। हिना ने अपने घर को काफी अच्छे तरीके से सजाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Darling you are Different ☘️

A post shared by HK (@realhinakhan) on Sep 9, 2020 at 4:57am PDT

बेहद खूबसूरत है हिना खान का घर

अपने घर पर ही हिना खान फोटोशूट भी करवाती है। हिना खान का घर ही किसी स्टूडियो से कम नहीं है। हिना का बेडरूम काफी सिंपल है। हिना के बेडरूम की वॉल ग्रे है और उसपर फॉल्वर प्रिंट वाला वॉलपेपर लगा हुआ है। इसी के साथ हिना के बेडरूम का फर्नीचर ब्लू कलर का है। अपने बेडरूम को हिना ने काफी सिंपल सोबर लुक दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hola!

A post shared by HK (@realhinakhan) on Sep 4, 2020 at 12:43am PDT

बेडरूम से लेकर लिविंग एरिया तक सबकुछ है आलीशान 

लिविंग एरिया की बात करें तो इसे कई हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्से में रस्ट कलर का फर्नीचर और वुडन वॉल है तो दूसरे हिस्से में हिना खान को मिले अवॉर्ड्स। घर में ओपन किचन और डाइनिंग एरिया भी है। डाइनिंग एरिया में ब्लू कलर की चेयर्स रखी हुई है। घर की वॉल्स सभी का ध्यान आकर्षित करती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Rakhi Ready 💓

A post shared by HK (@realhinakhan) on Aug 3, 2020 at 3:33am PDT

हिना के घर की बालकनी भी बेहद खूबसूरत है, जहां वो अक्सर पिलाटेज करते हुए फोटोज शेयर करती हैं। उनके घर की बालकनी से बाहर का अच्छा नजारा देखने को मिलता है। हिना का गार्डन भी बहुत खूबसूरत है। उनकी बिल्डिंग के नीचे वाला ये गार्डन अच्छी फोटोज और सुकून भरा वक्त बिताने के लिए परफेक्ट है। अपने घर के बरामदे में उन्होंने अपने लिए फिटनेस जोन बनाया हुआ है। हिना के घर में एक रूम की वॉल कॉपर कलर की हैं। यह काफी मॉर्डन इं‍टीरियर लुक देती हैं। साथ ही इस रूम की वॉल्‍स में मिरर वर्क भी किया गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

There are so many beautiful reasons to be Happy 😃 #Smile #PositiveVibes #Love ❤️

A post shared by HK (@realhinakhan) on Jul 10, 2020 at 12:30am PDT

श्रीनगर में जन्मी हिना खान ने इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया। हिना खान एयरहोस्टेस बनना चाहती थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह एक्ट्रेस बन गई। हिना अब टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक है। कभी सिंपल और सोबर दिखने वाली हिना अब पूरी तरह से बदल चुकी है। खूबसूरती व एक्टिंग दोनों में ही वह बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज को मात देती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Raise the Barre #PilatesLove #WorkOutWithHinaKhan @shefalishirke

A post shared by HK (@realhinakhan) on Jun 29, 2020 at 3:05am PDT

फिलहाल, हिना बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ मिलकर कंटेस्टेंट को खूब मजा चखा रही हैं। देखते हैं आने वाले वक्त में हिना की किन कंटेस्टेंट के साथ बनती है और किनसे बिगड़ती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Move your body and still your Mind.. Lengthen, strengthen, Rise, feel Taller and Peaceful.. #happyinternationalyogaday❤️

A post shared by HK (@realhinakhan) on Jun 21, 2020 at 3:08am PDT

 

 

Related News