03 MAYFRIDAY2024 8:31:31 AM
Nari

हिमाचल की बेटी ने किया पहाड़ों पर फतह, 6111 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Aug, 2023 10:06 AM
हिमाचल की बेटी ने किया पहाड़ों पर फतह, 6111 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

हिमाचल पुलिस की चौथी आईआरबी जंगलबेरी की पुलिस आरक्षी बिंदिया को हाल ही में लाहौल स्थित 6,111 मीटर (20,100 फ़ीट) ऊंची युनम चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई फतह कर पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया है। बिंदिया ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए  युनम चोटी पर चढक़र वहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है, जो देश के लिए बेहद गर्व की बात है। 

PunjabKesari
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चोटी फतह करने पर बिंदिया को बधाई दी है। हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के कांगू गांव की रहने वाली बिंदिया प्रदेश के पुलिस विभाग में एकमात्र पहली महिला पुलिस कर्मी है, जिसने 15 अगस्त को युनम चोटी पर जाकर तिरंगा फहराया है। गत 14 अगस्त को बिंदिया अपने दल के साथ युनम के लिए रवाना हुई थी। 

PunjabKesari
गत 15 अगस्त की सुबह टॉप पर पहुंच गई। बिंदिया कौशल ने स्वतंत्रता दिवस पर एक रिकॉडर् कायम कर दिया है। गौरतलब है कि बिंदिया ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली से मूलभूत एवं उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने बिंदिया को आगामी अभियानों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युनम चोटी पर विजय प्राप्त करने वाली वह राज्य पुलिस की पहली महिला हैं और यह पुलिस विभाग एवं समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

PunjabKesari
बिंदिया ने इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया है। 2015 में वह पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुई और जंगलबैरी में वर्ष 2020 से सेवारत हैं।  बिंदिया ने अलग-अलग राज्यों के नौ लोगों के साथ यूनम पीक पर पहुंचने के लिए 12 अगस्त से मिशन शुरू किया था और 15 अगस्त शाम को उन्होंने यह मिशन पूरा किया।

Related News