24 APRWEDNESDAY2024 8:18:23 PM
Nari

गैस की समस्या से मिलेगा आराम, जरुर खाएं ये 5 घरेलू चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Nov, 2022 06:04 PM
गैस की समस्या से मिलेगा आराम, जरुर खाएं ये 5 घरेलू चीजें

गलत खान-पान के कारण बहुत से लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याएं घेरने लगती हैं। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और एल्कोहल का सेवन भी अपच का कारण बन सकती हैं। दवाईयों का सेवन करने पर भी गैस की समस्या से राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में आप कुछ घरेलु चीजों का सेवन करके पेट संबंधी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। इससे आपको अपच की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

अदरक 

अदरक का सेवन करके आप गैस से राहत पा सकते हैं। एक कप पानी में अदरक के टुकड़े उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन आप करें। पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। यदि आपको इसका स्वाद कड़वा लगता है तो इसमें नींबू का रस या शहद भी आप मिला सकते हैं। 

PunjabKesari

नींबू पानी 

आप नींबू पानी का सेवन करके पेट की समस्या से राहत पा सकते हैं। इस पानी से आपके शरीर को नमी मिलेगी जिससे आपको गैस संबंधी समस्या नहीं होगी। इसके अलावा पाचन को सही रखने में भी आप दिन में 2-3 बार नींबू पानी पी सकते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें। आपका स्वास्थ्य भी इससे प्रभावित हो सकता है। 

एप्पल साइड विनेगर 

आप सेब का सिरका पीकर पाचन और पेट संबंधी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। एक गिलास पानी में 2 चम्मच एप्पल साइड विनेगर मिलाएं। इस पानी का सेवन आप खाने से 30 मिनट पहले ही करें। इसके अलावा एप्पल साइड विनेगर पानी में घोले बिना न पिएं। ऐसे ही इसका सेवन करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

PunjabKesari

तुलसी 

तुलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें मुट्ठीभर तुलसी के पत्ते  डालें। इस पानी का आप सेवन करें। इससे पेट संबंधी समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। परंतु इस पानी का सेवन भी जरुरत से ज्यादा न करें। 

अंजीर 

आप अंजीर का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला लैक्सेटिव्स एसिड बाउल मूवमेंट ठीक करने में मदद करता है। जिससे आपकी पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। परंतु यदि आपका अपच, गैस के अलावा पेट भी खराब हो गया है तो आप अंजीर का सेवन न करें।

PunjabKesari

Related News