25 APRTHURSDAY2024 6:57:48 PM
Nari

गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं ये बॉलीवुड Divas, दीपिका और सारा भी हैं इस लिस्ट में

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Oct, 2022 10:51 AM
गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं ये बॉलीवुड Divas, दीपिका और सारा भी हैं इस लिस्ट में

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के व्यायाम और एक्सरसाइज करती हैं परंतु इन सारी चीजों के बाद भी वह कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैं। दीपिका-पादुकोण, सारा अली खान, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, सोनाली बेंद्रे, सामंथा प्रभु समेत कई एक्ट्रेस इन खतरनाक बीमारियों से जुझ चुकी हैं। हैल्दी लाइफस्टाइल, स्वस्थ खानपान के बाद भी वह इन बीमारियों से ग्रस्त हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से एक्ट्रेस किस-किस बीमारी से जुझ चुकी हैं...

सारा अली खान  

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान पीसीओडी नामक खतरनाक बीमारी से जुझ चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले सारा का वजन 96 किलो के पार हो गया था। पीसीओडी की बीमारी से आज 10 में से 1 महिला ग्रस्त है। इस बीमारी में लड़कियों  को पीरियड्स सही से नहीं आते और न ही वजन कम हो पाता है। इसके अलावा शादी के बाद कंसीव करने में भी बहुत समस्या आती है। यह समस्या हार्मोनल गड़बड़ी के कारण होती है। सारा ने हैल्दी लाइफ्सटाइल के साथ इस बीमारी से राहत पाई है। 

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण भी हार्ट से जुड़ी एक बीमारी एरिदिमिया से पीड़ित हैं। इस बीमारी में दिल की धड़कनों के रेट और रिदम में गड़बड़ी आ जाती है।  यह समस्या आजकल कम उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। इस समस्या में बैठे-बैठे अचानक से दिल घबराने लगता है और सांस भी फूलने लगती है। डॉक्टर के अनुसार, हार्ट के इलेक्ट्रिकल इंपल्स  के गड़बड़ होने से ब्लड सर्कुलेशन भी खराब हो जाता है। इसलिए इस बीमारी को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। 

PunjabKesari

क्या हैं बीमारी के कारण 

हार्ट एरिदमिया नामक बीमारी एक नहीं कई कारणों से हो सकती हैं। कई बार इमोशनल ब्रेक डाउन भी समस्या का कारण बनता है। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल, लो और हाई बीपी के कारण भी होता है। इंफेक्शन, बुखार, डिप्रेशन, तनाव, ड्रग्स, शराब, कैफीन,  भांग, तंबाकू खाने और ज्यादा एक्सरसाइज के कारण भी यह बीमारी हो सकती है। 

अनुष्का शर्मा 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बल्जिंग डिस्क नामक खतरनाक बीमारी से जुझ रही हैं। इस बीमारी में पीठ में बहुत ही दर्द होता है। बढ़ती उम्र में यह बीमारी आपको घेर सकती है। इसके अलावा डिस्क के बाहरी लेयर के स्पाइनल कैनाल पर बढ़ते दबाव के कारण भी यह समस्या आपको घेर सकती है। यदि आप एक ही जगह पर बैठते हैं तो भी इस समस्या से ग्रस्त रह सकते हैं। झुके रहना, ड्राइविंग और लिफ्टिंग से भी यह दर्द हो सकता है।  

PunjabKesari

लक्षण

नितंभ, पीठ और गर्दन में दर्द होना, मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होना, बेहोशी होना और कमजोरी महसूस होना जैसे इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। 

सोनम कपूर 

हाल ही में मां बनी सोनम कपूर खुद को फिट रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज और व्यायाम करती हैं परंतु सिर्फ 17 साल की उम्र में ही उन्हें टाइप-1 डायबिटीज हो गई थी। एक्ट्रेस टाइप-1 डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार रह चुकी हैं। 

PunjabKesari

महिमा चौधरी 

एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी कैंसर का शिकार रह चुकी हैं। परंतु उन्होंने इस खतरनाक बीमारी को हराकर दोबारा से एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। 

PunjabKesari

सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाईग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर से ग्रस्त थी। परंतु अब एक्ट्रेस हैल्दी डाइट और अच्छे व्यायाम के साथ बीमारी से राहत पा चुकी हैं। 

PunjabKesari

सामंथा प्रभु 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा प्रभु एक स्किन संबंधी समस्या पॉलीमॉर्फ्स लाइट इरप्शन नामक बीमारी से जुझ रही हैं। यह समस्या सूरज की रोशनी में एक्सपोजर के कारण होती है। हालांकि एक्ट्रेस अपनी बीमारी का इलाज भी करवा चुकी हैं। 

PunjabKesari

Related News