16 APRTUESDAY2024 11:51:31 PM
Nari

DIY: मिनटों में तैयार करें स्टालिश और ट्रेंडी Hair Bow

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 25 Feb, 2020 01:38 PM
DIY: मिनटों में तैयार करें स्टालिश और ट्रेंडी Hair Bow

आजकल मार्किट में आपको हर प्रकार की चीज आराम से मिल जाएगी। मगर इस ऑनलाइन दुनिया के चलते कहीं न कहीं हमारे जीवन में से क्रिएटिविटी गुम होती जा रही है। पहले जमाने में लड़कियां घर पर ही कई तरह की हाथ से बुने दुपट्टे, बेडशीट्स और रुमाल तैयार किया करती थीं। खुद हाथ से बनी चीजों का इस्तेमाल करने का अपना ही मजा है। आजकल बहुत सी लड़कियां बालों में हेयर बैंड या हेयर बो लगाकर कॉलेज-ऑफिस जाना पसंद करती हैं। हम आपको बताएंगे घर पर ही हेयर बो बनाने का आसान तरीका...

 

सबसे पहले कोई भी अपनी मनपसंद का हैंकी यानि रुमाल लें। रुमाल प्रिंटिंड या फिर डबल शेड का होना चाहिए।

Image result for bow in hair,nari

घर पड़े किसी भी रुमाल,रिबन या फिर पोल्का डॉट्स प्रिंट कपड़े को 4 इंच चौड़ी और 10 इंच लंबी स्ट्राइप में काट लें। अब तीन स्ट्रिपस लें, उन्हें दोनों तरफ से बराबर फोल्ड करके सूई-धागे की मदद से बीच में से उन्हें जोड़ लें। ऐसा ही बाकी बची दोनों स्ट्रिपस के साथ करें।

How to make a hair bow,nari

अब एक-एक करके तीनों तैयार Bows को आपस में जोड़े। आप चाहें तो सूई-धागे की मदद से या फिर फेवी क्विक की मदद से ऐसा कर सकते हैं।

nari

आपकी होम मेड हेयर बो बनकर तैयार है, इसे किसी भी पिन या क्लिप की मदद से बालों में लगाएं, और खुद को एक स्टालिश लुक दें।

How to make a hair bow,nari

आप अपने मनपसंद रंग और साइज का भी इन्हें तैयार कर सकते हैं।

Image result for pin hair bows,nari

 

 

 


 

 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News