26 APRFRIDAY2024 3:21:53 AM
Nari

घर में लगाएं ये 5 Plants, मानसून में खिल जाएगा आपका आशियाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Jul, 2022 06:21 PM
घर में लगाएं ये 5 Plants, मानसून में खिल जाएगा आपका आशियाना

पेड़-पौधे आपके घर की सुंदरता पर चार-चांद लगा देते हैं। कई लोगों को गार्डनिंग का बहुत शोक होता है, अपने गार्डन में अलग-अलग तरह के पौधे लगाते हैं। कुछ पौधे गर्मी में ठीक तरह से होते हैं, कुछ सर्दी में और कुछ पौधे मानसून में बहुत ही जल्दी खिलते हैं। अगर आप भी गार्डनिंग के शौकिन है तो इस मानसून में अपने घर यह पौधे लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

गुलमेंहदी का पौधा 

आप अपने घर में गुलमेंहदी का पौधा भी जरुर लगाएं। बरसात के मौसम में चारों और नमी रहती है। अगर आप अपने घर को रंग-बिरंगे फूलों से भरना चाहते हैं तो इसे अपने घर में लगा सकते हैं। इसे बालसम का पौधा भी कहते हैं। इस पौधे में एक साथ कई तरह के फूल खिलते हैं, जिसके कारण लोग इसे घर में लगाना बहुत पसंद करते हैं। 

PunjabKesari

बोगनविलिया का पौधा 

आप बोगवविलिया के पौधे भी अपने घर में लगा सकती हैं। इन पौधों की कटिंग बहुत ही आसाना होती है। इलाके के तापमान के मुताबिक आप इस पौधे को लगा सकते हैं। 35 डिग्री के तापमान तक आप इस पौधे को घर में लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

गुड़हल का पौधा 

मानसून के मौसम में आप गार्डन में गुड़हल का पौधा भी लगा सकते हैं। आपको किसी भी नर्सरी में यह पौदा आसानी से मिल जाएगा। यह आपके गार्डन की खूबसूरती को चार-चांद लगा देगा। इसके अलावा आपके घर भी एकदम  खिला हुआ लगेगा। 

PunjabKesari

रेन लिली का पौधा 

मानसून में आप रेन लिली का पौधा भी लगा सकती हैं। बीजों से इस पौधे को बढ़ने में थोड़ा समय जरुर लग सकता है। लेकिन आप इसे अपने गार्डन में लगा सकती हैं। 

PunjabKesari

ऑरेंज ट्रंपेट वाइन 

आप अपने बगीचे में ऑरेंज ट्रंपेट वाइन का पौधा भी लगा सकती हैं।  बरसात के मौसम में यह पौधा बहुत जल्दी विकसित होता है। यह आपके घर को फूलों से भर देगा। आप बहुत ही आसानी से इस पौधे को बगीचे में लगा सकती हैं। 

PunjabKesari

मानसून में आप पौधों को ज्यादा पानी न दें। इसके अलावा कीटों और फंगीसाइड से पौधों को बचाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल भी जरुर करें।

Related News