26 APRFRIDAY2024 4:31:40 AM
Nari

Mother's Day के मौके पर गूगल ने बनाया खास Doodle, दुनियाभर की मांओं को किया सलाम

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 09 May, 2021 12:52 PM
Mother's Day के मौके पर गूगल ने बनाया खास Doodle, दुनियाभर की मांओं को किया सलाम

मदर्स डे यानि मां को समर्पित दिन। इस खास दिन पर गूगल ने बेहद खूबसूरत और रंग बिरंगा डूडल बनाया है। गूगल ने यह खास डूडल के साथ दुनियाभर की मांओं को सलाम किया है और उन्हें मदर्स डे की बधाई दी है। 

रंग-बिरंगा डिजिटल कार्ड

गूगल द्वारा बनाया गया एनिमेटेड डूडल एक पोप अप कार्ड है। जिसमें कई रंगों के कार्ड बनाए गए हैं। यह एक डिजिटल कार्ड है। इस कलरफुल डूडल को ओलिविया ने डिजाइन किया है। यह हर उस मां को समर्पित है, जिन्होंने बिना किसी शर्त के अपने बच्चों को प्यार किया और उनके लिए अपनी ख्वाईशों का त्याग किया। 

PunjabKesari

बोलीविया में साहसी महिलाओं के सलाम

बता दें मदर्स डे अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है। ब्रिटेन में जहां मार्च के चौथे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है, वहीं ग्रीस में 2 फरवरी मदर्स मनाया जाता है। बोलीविया में 27 मई को मदर्स डे मनाया जाता है। कहा जाता है कि 27 मई, 1812 की क्रांति में स्पेन की सेना ने बॉलीविन में आजादी के लिए लड़ रही महिलाओं की नृसंश हत्या कर दी थी। जिसके बाद से उन साहसी महिलाओं को सम्मान देने के लिए हर साल 27 मई को मदर्स डे मनाया जाने लगा। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि इस दिन बच्चे अपनी मां के साथ खास समय बिताते हैं और साथ ही उन्हें गिफ्ट भी देते हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना महामारी फैली हुई है। ऐसे में आप अपनी मां के लिए सेहत से जुड़े कुछ तोहफे खरीद सकते हैं ताकि उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो और इस वायरस व अन्य बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहे। 

Related News