02 FEBMONDAY2026 12:31:09 AM
Nari

दांतों के गैप में छिपे भविष्य से जुड़े ये संकेत, जानिए ये दिलचस्प जानकारी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Oct, 2021 01:13 PM
दांतों के गैप में छिपे भविष्य से जुड़े ये संकेत, जानिए ये दिलचस्प जानकारी

दांतों के बीच गैप होने से चेहरे की खूबसूरती थोड़ी बिगड़ सी जाती है। ऐसे में ये लोग अक्सर खुलकर मुस्कुराने में झिझक महसूस करते हैं। मगर सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दांतों के बीच पड़ा यह गैप भाग्यशाली व तेज बुद्धि की निशानी माना जाता है। जी हां, ऐसी लड़कियां बेहद ही तेज दिमाग की मालिक होती है। ये जिंदगी के हर पर को अच्छे से एन्जॉय करने के साथ मुश्किल परिस्थितियों से जल्दी ही उभर जाती है। इसके साथ ही ये लड़कियां अपनी मेहनत से करियर में खूब नाम कमाती है। चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में कुछ और खास बातें...

PunjabKesari

खुले व स्वतंत्र ख्यालों वाले

दांतों के बीच गैप होने वाली लड़कियां खुले व स्वतंत्र ख्यालों की मालिक होती है। ऐसी लड़कियां किसी से कोई बैर-भाव नहीं रखती है।

उत्साहित व भाग्यशाली

दांतों के बीच गैप वाली लड़कियां उत्साहित और लक्की मानी जाती है। ये हमेशा सकारात्मक ऊर्जा भरपूर रहतीं हैं। ऐसे में ये लड़कियां हर काम को पूरी लगन व उत्साह से करती है। साथ ही हर काम में जल्दी सफलता हासिल से इन्हें भाग्यशाली कहा जा सकता है।

करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली

नौकरी करने वाली लड़कियों के दांतों के बीच गैप शुभ संकेत देता है। समुद्र शास्त्र अनुसार यह करियर में कोई बड़ी कामयाबी हासिल करने की ओर इशारा करता है।

PunjabKesari

हैप्पी मैरिड लाइफ

जिन लड़कियों के दांतों का आकार एक-समान और चमकदार होता है, उनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतती हैं। ऐसे में ये अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय करते हैं।

जिंदादिल इंसान

ये लड़कियां जिंदादिल इंसान होती है। ये जिंदगी में किसी चीज को लेकर हार मानने की जगह कड़ी मेहनत से उसे हासिल करती‌ है। ये परेशानी के दिनों में भी‌ पूरे धैर्य से परिस्थिति का सामना करती है।

खाने की शौकीन

ये लड़कियां खाने के मामले में फूडी होती है। इन्हें अलग-अलग तरह व जगहों का स्वादिष्ट खाना पसंद होता है।

PunjabKesari

पैसों को लेकर समझदार

ये लड़कियां पैसों के मामले में बेहद समझदार होती है। ये हर काम पर सोच-समझकर पैसा खर्च करती है। ऐसे में इन्हें जिंदगी में कभी पैसों संबंधित समस्याएं नहीं होती है।

Related News