27 APRSATURDAY2024 4:04:36 PM
Nari

शेरनी की तरह बहादुर होती है इस राशि की लड़कियां, नहीं मानती हार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Oct, 2020 05:13 PM
शेरनी की तरह बहादुर होती है इस राशि की लड़कियां, नहीं मानती हार

राशियों का सभी के जीवन में बहुत ही प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कुछ लोग स्वभाव से डरपोक तो कोई कुछ बेहद ही बहादुर होते हैं। बात अगर निडर लड़कियों की करें तो इन्हें जैसे डर का मतलब ही न पता हो। कोई भी मुसीबत आने पर ये लड़कियां शेरनी की तरह उसका सामना करती है। साथ ही जीत हासिल करके ही मानती है। तो आइए जानते हैं उन 4 राशि की लड़कियों के बारे में...

मेष राशि 

इस राशि की लड़िकयां दिमाग से तेज होने के साथ साहस से भरी होती है। किसी परिस्थिति से घबराने या डरने की जगह ये उसका सामना करना सही समझती है। अपनी जीत के लिए पूरी समर्पित होने के चलते ये जीत हासिल करती है। साहसी और तेज दिमाग के होने से इन्हें कोई भी आसानी से बेकफूव नहीं बना सकता है। साथ ही सच की राह पर चलने वाली ये लड़कियां किसी के साथ भी गलत नहीं होने देती है। थोड़ी जिद्दी होने के चलते इनसे किसी बात पर जीत पाने बेहद मुश्किल होता है। 

PunjabKesari

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियों को मानो डर का मतलब ही न पता हो। ये इसी गुण के चलते अपने परिवार व मित्रों के आगे दीवार बनकर खड़ी रहती है। ऐसे में इसके बहादुरी को लेकर हर कोई तारीफ करता है। चाहे जैसी भी परिस्थिति हो ये बिना डरे हर काम को करने में सक्षम होती है। ये लड़कियां हर परिस्थित का डट कर मुकाबला करने के साथ जीत हासिल करती है। किसी केे द्वारा कुछ कहने पर ये उनसे लड़ने के बिल्कुल भी नहीं कतराती है।

सिंह राशि

इस राशि की लड़कियों को अरामदायक जिंदगी जीना पसंद होता है। आत्मविश्वासी व बहादुर होने से ये लड़कियां हर मुसीबत का सामना करने को तैयार रहती है। ये किसी से पंगा लेने और लड़ाई करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाती है। गुस्सैल होने से ये हर समय लड़ने को तैयार रहती है। इनके इसी नेचर के चलते लोग इनसे काफी डरते हैं। मगर ये लड़कियां हमेशा सच की राह पर चलती है। किसी के साथ कुछ गलत होने पर उनका साथ देती है। 

PunjabKesari

धनु राशि

इस राशि की लड़कियां खुले विचारों व सोच की मालिक होती है। स्वभाव से जोशीली व गुस्सैल होने से ये लड़कियां झगड़ा करने में देर नहीं लगाती है। ये एक बार जिस चीज को हासिल करने की सोचती है। उसे पाकर ही चैन लेती है। इन्हें किसी के सामने झुकना किसी भी कीमत पर पसंद नहीं होता है। मगर बहादुर होने के बाबजूद भी ये लड़कियां कई बार काम को बिगाड़ देती है। असल में, ये लड़कियां हर काम को दिमाग की जगह ताकत से जीतना पसंद करती है। ऐसे में अपने जिद्दी व आक्रमणकारी स्वभाव के चलते इन्हें अपनों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। 

Related News