18 JUNTUESDAY2024 11:55:29 AM
Nari

दूध में घी डालकर पीने से जोड़ों का दर्द होगा गायब, पाचन भी होगा मजबूत

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 11 Jun, 2024 09:10 AM
दूध में घी डालकर पीने से जोड़ों का दर्द होगा गायब, पाचन भी होगा मजबूत

नारी डेस्क: अच्छी सेहत के लिए सभी दूध जरुर पीते हैं। दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है परंतु यदि इसमें देसी घी डालकर पिया जाए तो सेहत को और भी कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आपने हल्दी वाला दूध पिया होगा और इसके फायदे भी सुने होंगे लेकिन आज हम आपको देसी घी वाले दूध के फायदे बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप आज से ही इसे पीना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं....

पाचन होगा स्वस्थ 

एक्सपर्ट्स की मानें तो दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से पाचन सुधरता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं झेलनी पड़ती और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप गाय के दूध में घी मिलाकर पिएं। 

PunjabKesari

एसिडिटी होगी दूर और इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

दूध में देसी घी डालकर पीने से अल्सर और एसिडिटी की समस्या खत्म होती है। इसके अलावा जलन की समस्या से भी राहत मिलती है। दूध में देसी घी डालकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। घी आंतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है और दूध के साथ इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। 

जुकाम से मिलेगी राहत 

आयुर्वेद के अनुसार, घी और दूध का मिश्रण अमृत से कम नहीं होता। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां दूर होती हैं और इम्यूनिटी पॉवर मजबूत होती है। नियमित रुप से इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। 

PunjabKesari

जोड़ों का दर्द होगा दूर 

यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो दूध में देसी घी मिलाकर पिएं। घी जोड़ों की चिकनाई बढ़ाता है और सूजन कम करता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है इससे पैरों की अकड़न भी दूर होती है। 

शरीर को मिलेगी ताकत 

दूध के साथ देसी घी पीने से शारीरिक ताकत बढ़ती है। इसका सेवन करने से आप लंबे समय तक कोई भी काम आसानी से कर सकते हैं, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, दूध पीने से हड्डियां और दांत भी मजबूत और हेल्दी बने रहते हैं।

PunjabKesari

Related News