16 APRWEDNESDAY2025 8:02:18 AM
Nari

गीता मां से पूछा गया Masturbate पर सवाल तो मिला जवाब- Ofcourse! इसे आज Body Wellness कहते हैं

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 11 Apr, 2025 07:15 PM
गीता मां से पूछा गया Masturbate पर सवाल तो मिला जवाब- Ofcourse! इसे आज Body Wellness कहते हैं

नारी डेस्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली कोरियोग्राफर गीता कपूर को भला कौन नहीं जानता? उन्होंने कई सुपरहिट गानों की कोरियोग्राफी की है और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। लोग उन्हें प्यार से 'गीता मां' कहकर बुलाते हैं और वह डांस की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। गीता कपूर न केवल अपने प्रोफेशनल काम को लेकर चर्चा में रहती हैं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। 51 साल की उम्र पार कर चुकीं गीता कपूर ने अब तक शादी नहीं की है। इस बात को लेकर भी उनके फैंस के बीच अक्सर चर्चा होती रहती है।

एक इंटरव्यू का वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में गीता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक शो में इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं, जिसमें होस्ट शार्दुल उनसे कुछ बेबाक सवाल पूछता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by batman . (@the_humourbro)

वीडियो में होस्ट शार्दुल गीता कपूर से पूछता है, "क्या आप मास्टरबेशन करती हैं?" इस सवाल को सुनकर जहां आमतौर पर लोग चौंक सकते हैं, वहीं गीता कपूर ने इस पर बेझिझक जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हां बिल्कुल करती हूं। लेकिन आप ये सवाल पूछते वक्त इतना घबरा क्यों रहे हो?"

ये भी पढ़े: ऑनलाइन सूट बेच रहीं Sushmita Sen की Ex भाभी बोलीं- 'मुंबई में रहना आसान नहीं'...

गीता कपूर का खुला नजरिया

जब होस्ट ने कहा कि लोग आपको 'गीता मां' कहते हैं, इसलिए ऐसे सवाल पूछने में हिचक होती है, तो गीता कपूर ने बहुत ही सहजता से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसे घबराहट के साथ पूछने की कोई ज़रूरत नहीं है"ये गलत नहीं है। आज के समय में इसे खुद का ख्याल रखने का एक तरीका माना जाता है। ये महिलाओं की वेलनेस के लिए होता है। हर किसी को खुद का ध्यान रखना चाहिए।"

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोग इसपर मज़ाक बनाते दिखे तो कुछ लोगों ने गीता कपूर के साहस की तारीफ की।  एक यूज़र ने लिखा, "पता नहीं क्यों मेरी आंखें ऊपर नहीं उठ रही हैं।"वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा, "दो मिनट का मौन उन लोगों के लिए जो इन्हें मां कहते हैं।" गीता कपूर को इंडस्ट्री में उनके काम और योगदान के लिए "गीता मां" कहा जाता है, लेकिन उनके इस इंटरव्यू ने उनके व्यक्तित्व का एक और पहलू लोगों के सामने रखा है।

 

Related News