24 APRWEDNESDAY2024 10:20:45 AM
Nari

Breakfast Cooking: गार्लिक चीज टोस्ट रेसिपी

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 18 Apr, 2020 10:35 AM
Breakfast Cooking: गार्लिक चीज टोस्ट रेसिपी

नाश्ते में बहुत से लोग टोस्ट खाना पसंद करते हैं। इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। तो चलिए हम आपको आसानी से तैयार होने वाली चीज गार्लिक टोस्ट बनाना सिखाते हैं। लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में इसे खाने से टेस्ट के साथ हैल्थ भी बरकरार रहेगी।

PunjabKesari

सामग्री

ब्रेड- 6 स्लाइस
मक्खन- 3 टेबलस्पून
चेडर चीज- 1 कप (कसा हुआ)
लहसुन का पाउडर- 2 टेबलस्पून

PunjabKesari

विधि

. सबसे पहले एक बाउल में लहसुन पाउडर और चीज डालकर अच्छे से मिक्स करें।
. अब सभी ब्रेड स्लाइस की एक तरफ बटर को फैलाते हुए लगाए।
. अब इसके ऊपर चीज व लहसुन का मिश्रण डालकर ब्रेड के 2 स्लाइस को आपस में जोड़ दें।
. गैस पर मीडियम आंच पर एक पैन रखें।
. उसपर ब्रेड टोस्ट रखकर चीज पिघलने और ब्रेड के सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। 
. आपके चीज गार्लिक टोस्ट बनकर तैयार है। इसे अपनी फेवरेट चटनी, सॉस चाय या कॉफी के साथ फैमिली को गर्मागर्म परोसें और खुद भी इसे खाने का मजा उठाएं।

Related News