06 MAYMONDAY2024 7:15:15 AM
Nari

लोहड़ी स्पेशल: घर पर झटपट बनाएं गाजर की बर्फी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Jan, 2021 09:52 AM
लोहड़ी स्पेशल: घर पर झटपट बनाएं गाजर की बर्फी

सर्दियों में लोग खासतौर पर गाजर का हलवा खाना पसंद करते हैं। मगर आप चाहे तो इसमें कुछ अलग कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गाजर हलवा बर्फी की रेसिपी लेकर आए है। इसे आप लोहड़ी के पावन त्योहार में बनाकर अपनों का मुंह मीठा करवा सकती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

गाजर- 2 कप (कद्दूकस की हुई)
ड्राई फ्रूट्स- 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
देसी घी- 3 बड़े चम्मच
दूध- 1, 1/2 कप
चीनी- 1/4 कप
बेकिंग पाउडर- चुटकीभर
इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

PunjabKesari

तरीका:

1. सबसे पहले कढ़ाई में गाजर डालकर 15-20 गैस की धीमी आंच पर पकाएं।

2. अब इसमें दूध मिलाकर पकने दें।

3. दूध के सूखने पर इसमें बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं।

4. अब चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और पकने दें।
 ‌
5. चीनी मिक्स होने के बाद घी डालकर पकाएं।

6. अब ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।

7. एक प्लेट को घी से ग्रीस करके उसमें हलवा फैलाएं।

8. ठंडा होने पर इसे अपनी मनपसंद शेप में काट कर सर्व करें।

9. लीजिए आपकी गाजर का हलवा बर्फी बनकर तैयार है।

Related News