15 JANTHURSDAY2026 3:23:48 PM
Nari

फिटनेस एक्सपर्ट्स ने बताया खाने में दिल और दिमाग का सबसे बड़ा दुश्मन क्या?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 15 Jan, 2026 01:41 PM
फिटनेस एक्सपर्ट्स ने बताया खाने में दिल और दिमाग का सबसे बड़ा दुश्मन क्या?

 नारी डेस्क: हमारा खाना हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा असर डालता है। सही भोजन से अंग स्वस्थ रहते हैं और गलत खाने से कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं। फिटनेस ट्रेनर और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट रोहित खत्री और उनकी पत्नी सोनिया सिंह खत्री ने अलग-अलग अंगों के लिए सबसे बढ़िया और सबसे खराब फूड्स के बारे में बताया।

 दिल (Heart) के लिए

दिल की सेहत बनाए रखना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार भुजिया, नमकीन और जंक फूड दिल के लिए सबसे खराब हैं। इनमें ज्यादा सोडियम और ट्रांस फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता और हृदय रोग का खतरा बढ़ाता है। वहीं, लहसुन दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। लहसुन का नियमित सेवन दिल की बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

दिमाग (Brain) के लिए

दिमाग की सेहत के लिए अधिक चीनी और मीठा खाना सबसे नुकसानदायक है। चीनी से ब्लड शुगर अचानक बढ़ता है और मस्तिष्क की ऊर्जा असंतुलित हो जाती है। इसके विपरीत, अखरोट दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो याददाश्त, फोकस और कॉग्निटिव फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा यह ब्रेन एजिंग की गति को भी धीमा करता है।

आंखों (Eyes) के लिए

आंखों की रोशनी और स्वास्थ्य के लिए तला हुआ फास्ट फूड जैसे समोसा सबसे खराब है। ये आंखों में सूजन और विज़न से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकते हैं। वहीं, गाजर आंखों के लिए बेस्ट फूड है। इसमें बिटा कैरोटीन और विटामिन ए होते हैं, जो दृष्टि तेज रखने और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गाजर का सेवन आंखों की रोशनी बनाए रखने और उम्र बढ़ने पर विज़न कमजोर होने से बचाता है।

ये भी पढ़ें:  हाथ-पैर की नब्ज गायब! लड़की को थी दिल की अजीब बीमारी,रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान

लिवर (Liver) और किडनी (Kidney) के लिए

लिवर और किडनी के लिए सही आहार बहुत जरूरी है। लिवर को सबसे नुकसान शराब पहुंचाती है। यह लिवर को खराब करती है और लंबे समय में सिरोसिस और कैंसर का खतरा बढ़ाती है। इसके बजाय ब्लैक कॉफी संतुलित मात्रा में फायदेमंद हो सकती है। यह लिवर की सेहत सुधारने और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करने में मदद करती है।

किडनी के लिए फ्रेंच फ्राइज और अधिक तला हुआ फूड नुकसानदायक है। यह किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालता है और पानी और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगाड़ सकता है। किडनी के लिए ब्लूबेरी एक हेल्दी विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो किडनी और पूरे शरीर की सफाई और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं।

PunjabKesari

 बालों (Hair) के लिए

बालों की सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक फूड कोल्ड ड्रिंक और शुगर वाला फूड है। यह बालों को कमजोर करता है और हेयर फॉल या गंजापन बढ़ा सकता है। इसके विपरीत, अंडा बालों के लिए बेहतरीन है। अंडे में प्रोटीन और बायोटिन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बालों की मजबूती, ग्रोथ और चमक बनाए रखते हैं।

हर अंग की अपनी जरूरत होती है और उसके अनुसार फायदेमंद और नुकसानदायक फूड्स की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। सही भोजन अपनाकर आप दिल, दिमाग, आंख, किडनी, लिवर और बालों की सेहत बनाए रख सकते हैं। गलत खाने से बीमारियों का खतरा बढ़ता है, जबकि संतुलित और पौष्टिक आहार से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है।

नोट: यह जानकारी इंस्टाग्राम रील और एक्सपर्ट के सुझाव पर आधारित है। किसी भी नए फूड या डाइट प्लान को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
  

  

Related News