26 APRFRIDAY2024 9:12:09 PM
Nari

खाना-खाने के तुंरत बाद होती है Acidity तो इन घरेलू तरीकों से करें दूर

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Sep, 2022 06:12 PM
खाना-खाने के तुंरत बाद होती है Acidity तो इन घरेलू तरीकों से करें दूर

गलत खान-पान या हैवी डाइट के कारण पाचन तंत्र बहुत प्रभावित होता है। खराब पाचन के कारण एसिडिटी की समस्या होने लगती है। आजकल कई लोग एसिडिटी का सामना कर रहे है। यह समस्या गंभीर नहीं है लेकिन इस समस्या में व्यक्ति के गले से लेकर सीने तक जलन होने लगती है। जिसके कारण कई बार व्यक्ति बैचेन भी महसूस करता है। इसके अलावा एसिडिटी के कारण मतली और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती है। एसिडिटी होने के कई और भी कारण हो सकते हैं। जैसे - मेटाबॉल्जिम का कमजोर होना, ज्यादा तेल और मसाले का सेवन करना, खाली पेट चॉय कॉफी पीना आदि। आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जिनके जरिए आप एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

एलोवेरा जूस 

आप एलोवेरा जूस का सेवन एसिडिटी से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। यह पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण एसिडिटी से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। आप एलोवेरा जूस घर में बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा का पत्ता काटें और उसमें से जेल निकालकर पानी में मिलाएं। पानी में इसे अच्छे से घोलें। इसके बाद इस मिश्रण का सेवन कर लें। 

PunjabKesari

अदरक 

अदरक का सेवन भी आप एसिडिटी से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण कई तरह की समस्याओं से राहत दिलवाने में सहायता करते हैं। गैस की समस्या में अदरक बहुत ही लाभकारी माना जाता है। गर्म पानी में अदरक उबालकर या फिर गर्म पानी में शहद मिलाकर आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। 

दालचीनी 

आप दालचीनी का सेवन एसिडिटी से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। दालचीनी गर्म पानी में डालें। फिर इस पानी में थोड़ा सा शहद मिलाएं। मिश्रण का सेवन करें। एसिडिटी की समस्या से आपको काफी आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

तुलसी का पत्ता 

तुलसी के पत्ते में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। सर्दी-खांसी से राहत दिलवाने के अलावा यह एसिडिटी की समस्या में भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के पत्तों को  पानी में डालकर उबालें। इसके बाद पत्तियों का पानी छान लें। पानी का सेवन आप कर सकते हैं। एसिडिटी की समस्या में काफी आराम मिलेगा। 

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप दो चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में डालकर पिएं। इस पानी का सेवन करने से पेट भी साफ होगा और गैस की समस्या भी नहीं होगी। 

PunjabKesari

नींबू 

नींबू का सेवन आप एसिडिटी से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। यह भी एसिडिटी की समस्या में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नींबू के पानी में आप बेकिंग सोडा मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके पानी का सेवन करें। एसिडिटी से काफी आराम मिलेगा। 

PunjabKesari


 

Related News