20 APRSATURDAY2024 11:49:57 AM
Nari

Vastu: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम तो घर पर रखें ये चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Aug, 2020 10:55 AM
Vastu: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम तो घर पर रखें ये चीजें

जीवन में हर कोई खुद को और अपने परिवार को खुशियों और धन-धान्य से भरा हुआ पाना चाहता है। मगर कई बार बहुत कोशिशें करने के बाद भी सफलता न मिलने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु के मुताबिक कुछ चीजों को घर पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर की सुंदरता और भी निखरने के साथ आर्थिक परेशानी दूर होती है। जीवन के हर मोड़ पर सफलता मिलने के साथ घर का माहौल खुशियों से भर जाता है। तो चलिए जानते है उन चीजों के बारे में...

कबूतर

अक्सर लोग घर को डेकोरेट करने के लिए कबूतर के जोड़ों की मूर्ति या तस्वीरें लगाते हैं। मगर ये घर सुंदर देखाने के साथ शुभफल भी दिलाते हैं। माना जाता है कबूतर की चोंच मिला हुआ जोड़ा बेडरूम में रखने से वैवाहिक जीवन में मिठास आती है। रिश्ते और भी मजबूत होने के साथ घर पर चल रहें लड़ाई- झगड़ों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा उड़ते हुए कबतूरों की तस्वीर या पेंटिंग लगाने से घर के सदस्यों के जीवन में मिठास आने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते हैं। उन्हें जीवन के हर राह पर सफलता मिलती है। इसके साथ ही कबूतर धन योग के अवसर पैदा करते हैं। ऐसे में आर्थिक परेशानी दूर हो घर पर धन का आगमन होता है। 

nari,PunjabKesari

लाफिंग बुद्धा

चीनी फेंगशुई वास्तु के अनुसार, घर, दुकान या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन की सभी परेशानियों का हल हो घर- परिवार खुशियों से भर जाता है। नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलने के साथ नए अवसर मिलते हैं। मान्यता है कि हाथ में पोटली पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से घर से कभी भी धन का अभाव नहीं होता है। कारोबार से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए हाथ को ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा बेहद शुभ माने जाते हैँ। 

nari,PunjabKesari

एक के ऊपर एक तीन कछुए

जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक होते हैँ। उन्हें अपने घर पर एक के ऊपर एक तीन कछुए की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए। इससे घर के सदस्यों की गिनती बढ़ती है। जीवन में सफलता मिलने के साथ पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। फेंगशुई वास्तु के अनुसार, इसे पैसों को बढ़ाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर पर रखने या लगाने से धन का आगमन होने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते हैँ। 

nari,PunjabKesari

तितली

जिन लोगों को पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपने घर पर घर के अंदर की ओर आती हुई तितली की तस्वीर या पेंटिग लगानी चाहिए। तितली को धन आगमन के लिए शुभ प्रतीक माना जाता है। इसे घर की किसी दीवार पर लगाने से घर में धन का आगमन होने के साथ हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही नौकरी व व्यवसाय जुड़ी समस्याएं दूर हो नए अवसर मिलते है। 

nari,PunjabKesari

हंस 

जैसे कि सभी जानते हैं कि हंस को शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर पर हंसों का जोड़ा लगाने से सुख- शांति आने के साथ अपार धन आने के योग बनते हैं। शुभता का प्रतीक माने जाने वाला हंस जीवन में जुड़ी परेशानियों को दूर कर सुखों का आगमन करता है। घर में धन का वास होने के साथ साकारात्मक ऊर्जी का संचार होता है। घर के सदस्यों में एकता बढ़ने के साथ सुख व शांति मिलती है। वास्तु के अनुसार हंस धन का प्रतीक होने से इसे घर, दुकान या ऑफिस में लगाने से पैसों की किल्लत दूर हो आर्थिक रूप से लाभ मिलता है। 

nari,PunjabKesari

Related News