18 APRTHURSDAY2024 8:06:47 AM
Nari

आंखों में नहीं टिक पाता महंगा से महंगा काजल एक बार ट्राई करके देखें ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 03 Feb, 2021 11:45 AM
आंखों में नहीं टिक पाता महंगा से महंगा काजल एक बार ट्राई करके देखें ये टिप्स

काजल का इस्तेमाल तो लगभग हर लड़की अपनी डेली रूटीन में करती है। इससे आंखें बड़ी व खूूबसूरती नजर आती है। मगर बहुत-सी लड़कियों को काजल फैलने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। काजल के फैलने से आंखें खराब लगने के साथ कई बार सभी के सामने शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं। इससे आपका काजल लंबे समय तक टिकने के साथ आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लगाने में मदद मिलेगी। 

वाटरप्रूफ काजल खरीदें

काजल खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो वाटरप्रूफ हो। असल में, काजल वाटरप्रूफ ना होने से फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में हमेशा काजल चुनें ताकि वह लंबे समय तक बरकरार रहे। 

आईलाइनर करें इस्तेमाल 

काजल को फैलने से रोकने के लिए आप आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आंखों के नीचे वाली स्किन पर लगाएं। इससे काजल फैलने की परेशानी दूर होकर आंखें और भी खूबसूरत नजर आएगी। 

PunjabKesari

काजल और लाइनर दोनों करें यूज 

अगर आप काजल लगाना चाहती है तो इसके साथ आईलाइनर का भी इस्तेमाल करें। इसके लिए पहले अपनी वाटर लाइन पर काजल लगाएं। उसके बाद वाटर लाइन पर पतला-सा लाइनर लगाएं। आप चाहे तो आईलाइनर को मोटा सा आंखों के नीचे भी लगा सकती है। उसके बाद ऊपर से थोड़ा-सा पाउडर लगाएं। इससे आंखें बड़ी लगने के साथ और भी सुंदर व आकर्षित नजर आएगी।

पाउडर लगाएं

आप काजल को फैलने से रोकने के लिए पाउडर का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए पहले आंखों के नीचे हल्का सा पाउडर लगाकर साफ करें। उसके बाद काजल लगाएं। इससे लंबे समय तक काजल बरकरार रहेगा। साथ ही इसके फैलने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

टोनर करें यूज 

काजल लगाने से पहले चेहरे को टोनर से अच्छी तरह साफ करें। फिर इसे पूरी तरह से सूखाने के बाद ही काजल लगाएं। इससे आंखों के पास जमा एक्सट्रा ऑयल व गंदगी साफ होगी। ऐसे में काजल फैलने की परेशानी से भी बचाव रहेगा। 

PunjabKesari

सोने से पहले लगाएं काजल 

आप सोने से पहले भी काजल लगा सकती है। इसके लिए रात को काजल की गाढ़ा परत आंखों पर लगाएं। फिर अगली सुबह फैला हुआ काजल साफ कर लें। इससे वब लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही फैलने का खतरा भी कम रहेगा।

आंखों के किनारों पर ना लगाएं

अगर आपका काजल बहुत फैलता है तो इसे आंखों के किनारों पर लगाने से बचें। किनारों पर मोटा काजल लगाने से इसके फैलने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में इससे बीच में मोटी और किनारों पर पतली सी परत लगाएं। 

Related News