18 APRTHURSDAY2024 5:10:27 PM
Nari

जले हुए बर्तन को इन तरीकों से करें साफ, मिनटों में दूर होंगे दाग-धब्बे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Jul, 2021 02:36 PM
जले हुए बर्तन को इन तरीकों से करें साफ, मिनटों में दूर होंगे दाग-धब्बे

किचन में खाना बनाते व दूध उबालते समय कई बार बर्तन जल जाते हैं। इसके कारण बर्तन पर जले के दाग पड़ने के साथ तेज बदबू भी आने लगती है। कई बार घंटों इन बर्तनों की सफाई करने के बाद भी जले के निशान साफ नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहती है तो आज हम आपको कुछ आसान से किचन टिप्स बताते हैं। इसकी मदद से आप बर्तन को मिनटों में साफ कर पाएगी। इसके साथ ही इससे जलने की बदबू भी नहीं आएगी।

गर्म पानी

किसी भी जले व गंदे पैन को साफ करने के लिए गर्म पानी कारगर माना गया है। इसके लिए आप उसी पैन में पानी भरकर गैस पर रखें। पानी उबालने के बाद डिशवॉशर से पैन साफ कर लें। इससे पैन पर चिपका खाना नरम हो जाएगा और साफ करने में आसानी होगी।

नमक

नमक एक अच्छे स्क्रब की तरह काम करता है। इसके लिए जले बर्तन पर डिशवॉशिंग जेल या साबुन के साथ थोड़ा सा नमक डालकर स्क्रबिंग करें। बाद में पानी से धो लें। इससे बर्तन जल्दी ही साफ हो जाएगा।

PunjabKesari

बेकिंग सोडा

जले व गंदे पैन को साफ करने में बेकिंग सोडा भी कारगर माना गया है। इसके लिए उसी पैन में पानी व 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर उबालें। फिर इसे रगड़ते हुए साफ करें। आपको कुछ ही मिनटों में साफ व नए जैसा पैन मिलेगा।

नींबू

जेल व गंदे बर्तन को साफ करने के लिए आप नींबू भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके जले हुए पैन में पानी और नींबू का रस या उसके छिलके डालकर उबालें। जब जला हुआ भार परत बनकर उतर जाए तो इसे डिशवॉशर से धोकर लें। इससे आपका बर्तन साफ तो होगा ही इसके साथ ही इससे जलने की बदबू भी नहीं आएगी।

PunjabKesari

टोमैटो ​सॉस

शायद सुनने में आपको अजीब लगेगा। मगर आप गंदे व जले हुए पैन को टोमैटो सॉस से भी साफ कर सकती है। इसके लिए प्रभावित जगह पर टोमैटो सॉस लगाकर 10-15 मिनट तक अलग रखें। बाद में इसे पानी व डिशवॉशर से साफ करें।

 

Related News