18 APRTHURSDAY2024 6:11:26 PM
Nari

Teej Special: इन 6 तरीकों से करेंगी मेकअप तो तीज में मिलेगा अट्रैक्टिव लुक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Aug, 2021 10:26 AM
Teej Special: इन 6 तरीकों से करेंगी मेकअप तो तीज में मिलेगा अट्रैक्टिव लुक

इस साल सावन महीने की तीज 11 अगस्त दिन बुधवार को पड़ रही है। यह महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाला खास त्योहार है। इस दिन महिलाएं भगवान  शिव और माता पार्वती की पूजा व व्रत रखती है। इसके साथ ही 16 श्रृंगार करती है। इस दिन पर महिलाएं खूब तैयार होकर पूजा करती है। वहीं बहुत सी जगहों पर तीज के कॉम्पेटीशन और इवेंट्स भी होते हैं जिसमें महिलाएं हिस्सा लेती है। ऐसे में अगर आप इस तीज बेहद खबसूरत दिखना चाहती है तो चलिए आज हम आपको मेकअप के कुछ खास टिप्स बताते हैं...

चेहरा धोएं

मेकअप करने से पहले चेहरे को धोएं। इसके लिए फेसवॉश का इस्तेमाल करें। आप टोनर की मदद से चेहरे को साफ भी कर सकती है। इसके बाद चेहरे को नेचुरली सुखाकर मेकअप लगाना शुरु करें। इससे आपका मेकअप अच्छे से होगा। साथ ही आपको नेचुरल व अट्रैक्टिव लुक मिलेगा।

PunjabKesari

कंसीलर

चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, डार्क स्पॉट्स, काले घेरे छुपाने के लिए कंसीलर लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो इसे लगाना ना भूलें। इसके लिए चेहरे कंसीलर लगाकर इसे स्पंज की मदद से ब्लेंड करते हुए लगाएं।

ब्लशर

ब्लशर के चेहरे की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाते हैं। इसके लिए आप लाइट पिंक या पीच कलर चुन सकती है। मानसून दौरान आप पाउडर बेस्ड ब्लशर का ही इस्तेमाल करें। यह आपको नेचुरल और अट्रैक्टिव लुक देगा।

PunjabKesari

आई मेकअप

वॉटर प्रूफ आई मेकअप इस्तेमाल करें। ताकि आपकी मेकअप खराब ना होने पाएं। आईशैडो का कलर अपनी ड्रेस के हिसाब से चुनें। आईब्रो अच्छे से बनवाने के बाद इसे नीचे से हाईलाइट जरूर करें। आंखों को बड़ा व अट्रैक्टिव दिखाने के लिे काजल व आइलाइनर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा पलकों को सुंदर व बड़ा दिखाने के लिए मस्कारा लगाएं। अगर आपकी पलकें पतली है तो आप नकली आईलैशेज लगा सकती है।

PunjabKesari

लिप मेकअप

अपने मेकअप के मुताबिक लिपस्टिक का कलर चूज करें। अगर आप लाइट मेकअप कर रही है तो इसके साथ डार्क लिपस्टिक लगाएं। वहीं अगर मेकअप डार्क है तो इसके साथ लिप्स को लाइट रहने दें। इससे आपके मेकअप का लुक निखर कर आएगा।

बिंदी

अपने फेसशेप के हिसाब से सही बिंदी चुनें। इसके साथ ही बिंदी का कलर आपकी ड्रेस से का मैच होना चाहिए।

 

Related News