25 APRTHURSDAY2024 6:28:04 AM
Nari

Women Health: तेजी से वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये Diet Chart

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Apr, 2022 04:44 PM
Women Health: तेजी से वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये Diet Chart

मोटापे की समस्या से आजकल पुरुष और महिलाएं दोनों ही परेशान हैं। वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इस परेशानी का ज्यादा शिकार होती है। इसके पीछे का कारण गलत लाइफस्टाइल, अनहैल्दी फूड, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, हॉर्मोन में बदलाव आदि माना जाता है। एक्सपर्ट अनुसार, हार्मोनल बदलाव के कारण ज्यादातर महिलाओं को वजन बढ़ने की परेशानी होती है।

 

मोटापे की वजह से कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। वहीं मोटापे को कंट्रोल करने के लिए डाइट ही अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में आज हम आपको सुबह से रात तक का सही डाइट पैटर्न बताते हैं। इसे फॉलो करके आप आसानी से वजन कंट्रोल कर सकती हैं...

सुबह एक गिलास पानी पीएं

सुबह 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं। इससे आपका वजन कम होने में मदद मिलेगी। साथ ही इम्यूनिटी और पाचन तंत्र में सुधार आएगा। इसके अलावा नाश्ते से 30 मिनट पहले 1 गिलास पानी जरूर पीएं। इससे आपकी भूख कंट्रोल रहेगी और पाचन शक्ति बढ़ेगी।

PunjabKesari

प्रोटीन युक्त हो नाश्ता

नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं। इसमें आप राजमा, चना, बीन्स के साथ अंकुरित सलाद खा सकती हैं। इससे आपकी खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहेगी और कम करने में मदद मिलेगी।

लंच में खाएं ये चीजें

अगर आप वेट लूज करना चाहती हैं तो लंच में सिर्फ 1-1 कटोरी दाल, सब्जी व ग्रीन सैलेड खाएं। आपको वजन कम करने के लिए दोपहर के खाने में चपाती और चावल खाने से बचना चाहिए।

शाम की चाय

कई लोगों को शाम के समय चाय पीने की आदत होती है। ऐसे में अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो इसके साथ सिर्फ 2 कुकीज खाएं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि कुकीज में चीनी कम ही हो। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और वजन बढ़ने की कोई परेशानी भी नहीं होगी।

शाम का नाश्ता

शाम को छोटी-मोटी भूख लगने पर अक्सर लोग मैकरोनी, पास्ता, सैंडविच आदि चीजें खाते हैं। मगर इसका कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। इन फूड्स में ऑयल और मसाले अधिक होते है, जिसके कारण वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में आप शाम को खाने की क्रेविंग होने पर फल, ड्राईफ्रूट्स, हरी सब्जियों का सलाद आदि खा सकते हैं। इसके अलावा आप 1 गिलास फलों का जूस पी सकती हैं। इससे आपकी भूख शांत होने के साथ हैल्दी रहने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari

डिनर

वजन कम करने के लिए आप डिनर में भी रोटी स्किप करें। इसकी जगह पर 1 कटोरी सब्जी और 1 कप चावल का सेवन करें। आप चाहे तो 1 कटोरी रायता भी खा सकती हैं। यह आपके शरीर की प्रोबायोटिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। साथ ही पेट को ठंडक का एहसास होगा।

 

 

 

Related News