06 OCTSUNDAY2024 12:49:09 PM
Nari

Healthy रहने के लिए करें इन 5 चीज़ों को रूटीन मे शमिल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 08 Jul, 2024 02:42 PM
Healthy रहने के लिए  करें इन 5 चीज़ों को रूटीन मे शमिल

नारी डेस्क: दुनिया में आज हर व्यक्ति किसी न किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहा है। स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। आधुनिक युग में खराब जीवनशैली के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास न तो सही से खाना खाने का समय है और न ही सोने का। इस वजह से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपने आहार और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाएं और जीवन भर स्वस्थ रहने की ओर कदम बढ़ाएं। आइए जानते हैं उन पांच नियमों के बारे में, जिनका पालन आपको जरूर करना चाहिए।

सुबह का नाश्ता है ज़रूरी

स्वस्थ रहने के लिए समय के अनुसार काम करना चाहिए जैसे समय पर नाश्ता करना। सुबह सही समय पर नाश्ता करने की आदत डालनी चाहिए। एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि जो लोग नाश्ते में पोषण से भरपूर चीज़ें लेते हैं वे पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। इसी के साथ उनका वजन भी संतुलित रहता है। हम नाश्ते में अंडे, दूध, मक्खन तथा फल इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। बेहतर है कि नाश्ते में पूरी पराठे या तली भुनी चीजों की जगह पर दलिया का सेवन किया जाए। इससे हमें संपूर्ण दिन ऊर्जावान होने की अनुभूति होगी। इसी के साथ चिड़चिड़ापन भी दूर होगा।

PunjabKesari

वर्कआउट करें

स्वस्थ रहने के लिए  वर्कआउट करना अत्यंत जरूरी है। हमें प्रतिदिन 30 से 40 मिनट तक व्यायाम  करना चाहिए। प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा की एक प्रणाली बनी रहती है। इसी के साथ साथ यदि शरीर में एक्स्ट्रा फ़ैट या वसा मौजूद है तो वह भी खत्म हो जाता है। सुबह उठकर व्यायाम करना शरीर के लिए काफ़ी फायदेमंद होता है। योग तथा ध्यान लगाना भी एक अच्छी प्रक्रिया है।यदि आप बिलकुल भी व्यायाम नहीं करते हैं तो कोशिश करें कि आज से ही व्यायाम की शुरुआत करें। शुरुआत के दिनों में आप भले ही 2-3 मिनट व्यायाम करें लेकिन इसकी आदत अवश्य डालें। शरीर को  पतला रखने के लिए  स्विमिंग करनी चाहिए।

PunjabKesari

अच्छी नींद लें

अगर आप जिंदगीभर खुद को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें। अच्छी नींद से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की थकान दूर होती है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि नींद की कमी मोटापे और हृदय रोग सहित कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए हर रोज कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है।

संतुलित आहार लें

ये बात तो आप भी मानते होंगे कि हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उदाहरण के लिए यदि हम तली भुनी चीज़ें, कोल्ड ड्रिंक तथा जंक फूड इत्यादि का सेवन करते हैं तो ऐसे में हमारे शरीर में वसा बढ़ने लगती है। ये चीज़ें हमें ना सिर्फ़ मोटा करती हैं बल्कि हमें कई बीमारियों की तरफ़ भी ले जाती हैं। ऐसे में आप अपने भोजन में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

दिन में आठ गिलास  पानी ले

आयुर्वेद के अनुसार पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पीना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि यह बॉडी के टेंप्रेचर के मुताबिक शरीर में पहुंचे। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक आठ गिलास पानी हमे पीना चाहिए।  जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। 

PunjabKesari

Related News