03 MAYFRIDAY2024 6:11:49 AM
Nari

श्रीकृष्ण के बताए इन Vastu Tips का करें पालन, नहीं आएगी कभी धन- दौलत में कमी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Sep, 2023 04:32 PM
श्रीकृष्ण के बताए इन Vastu Tips का करें पालन, नहीं आएगी कभी धन- दौलत में कमी

वास्तु शास्त्र में घर में हर छोटी- बड़ी चीज रखने के तो कई नियम बताए गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को स्वये भी वास्तु का विशिष्ट ज्ञान था। बता दें युधिष्ठिर  के राजतिलक के समय श्रीकृष्ण ने उन्हें राज्य और घर की सुख- समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ नियम बताए थे। यदि श्रीकृष्ण के बताए वास्तु के उन नियमों को लोग अपने जीवन में अपना लें तो निश्चित ही इसके शुभ परिणाम उन्हें मिल सकते हैं। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर में 5 चीजों का होना बेहद शुभ माना जाता है। इनके होने से घर और राज्य में सुख- संपन्नता बनी रहती है। भगवान श्रीकृष्ण का कहना है कि जहां पंचतत्व हैं- धूप, पुष्प गंध और नैवैध होते हैं, वास्तु दोष वहां से कोसों दूर रहता है। आइए आपको बताते हैं श्रीकृष्ण के 5 वास्तु नियम...

- भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा था कि आपके घर और राज्य में पीने के पानी की उचित व्यवस्था सदैव रहनी चाहिए। पानी की ये व्यवस्था उत्तर- पूर्व दिशा में होनी चाहिए। ये ईशान यानी ईश्वर की दिशा कहलाती है और प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य मिलता है।

- श्रीकृष्ण ने कहा था कि हजारों सापों के लिपटने के बाद भी चंदन पवित्र रहता है। इसकी सुगंध कम नहीं होती। इसलिए इसे घर में रखें।

PunjabKesari

- घर में गाय का शुद्ध घी हमेशा होना चाहिए। इसका प्रयोग आप भोजन या दीपक जलाने में कर सकते हैं। इसे कभी खत्म न होने दें।

PunjabKesari

- श्रीकृष्ण ने कहा था कि शहद आपकी आत्मा और वातावरण दोनों को शुद्ध करता है। इसलिए पूजा में भी इसका प्रयोग होता है।

- श्रीकृष्ण कहते हैं कि मां सरस्वति के पूजन से बुद्धि को बल मिलता है। इसलिए मां सरस्वती की तस्वीर या पारद की मूर्ति घर में जरूर रखें। 

PunjabKesari

Related News