15 MAYWEDNESDAY2024 1:52:38 PM
Nari

भारत के इन 5 Hill Station पर नहीं होती पर्यटकों की भीड़! शांति से एंजॉय कर पाएंगे समर वेकेशन

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Jul, 2023 06:52 PM
भारत के इन 5 Hill Station  पर नहीं होती पर्यटकों की भीड़! शांति से एंजॉय कर पाएंगे समर वेकेशन

वेकेशन में अक्सर लोगों को एकांत में रहना पसंद होता है और गर्मी की छुट्टियों पर कहीं पहाड़ी इलाके में घूमने जाने का प्लान बना  रहे हैं, तो पहले ये स्टोरी जरूर पढ़ लें। यहां पर हम आपको कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ज्यादा भीड़ नहीं है और वहां की सीनर रिक ब्यूटी दिल जीत लेगी। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 हिल स्टेशन्स के बारे में....


पेलिंग, सिक्किम

 समुद्र तल से करीब 2,100 मीटर ऊपर स्थित पेलिंग ट्रेकिंग के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। खतरनाक पहाड़ों पर चढ़ने के लिए सालभर यहां दुनियाभर से पर्वतारोही आते रहते हैं।

PunjabKesari
हाफलोंग, असम

पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और नौकायन के विकल्प यहां पर खूब मिलते हैं। हर तरफ नदियों और बादलों के अलावा लाखों किस्म के फूल यहां आपको देखने को मिलेंगे। यहां आपको प्रवासी पक्षी भी मिलेंगे।

PunjabKesari

तवांग, अरुणाचल प्रदेश


अपनी खूबसूरती और सुंदरता के बावजूद अभी तक तवांग के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। यहां की शांत, ठंडी हवाएं और खूबसूरत बर्फ के ढंके पहाड़ दिलखुश कर देंगे। यह स्थान तिब्बत और भूटान की सीमा पर स्थित है। यहां का मुख्य आकर्षण बौद्ध मठ हैं।

PunjabKesari

कुनूर, तमिलनाडु


निलगिरी चाय के लिए एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां बेस कैंप में जाकर आप नीलगिरि चाय के बागान और उत्पादन क्षेत्र को देख सकते हैं। यह पहाड़ी स्थल समुद्र तल से 1,850 मीटर ऊपर स्थित है। दक्षिण भारत का यह सबसे अच्छा ट्रैकिंग स्थल है।

PunjabKesari

यरकौड, तमिलनाडु

समुद्र तल से 1,515 मीटर ऊपर स्थित पश्चिमी घाट के बाकी हिस्सों से बिल्कुल अलग है। ऊटी और कोडाइकनाल से कम लोकप्रिय होने की वजह से यहां कम ही पर्यटक पहुंचते हैं। लिहाजा पूरी तरह से विलुप्त पहाड़ी स्टेशन को आप यहां देख सकते हैं। यहां कई उद्दाान और पार्क हैं।

PunjabKesari


 

Related News