16 SEPMONDAY2024 12:53:11 PM
Nari

"16 करोड़ का मुकुट,  हाथ में चक्र..." लालबागचा राजा की पहली झलक देख मंत्रमुग्ध हुए भक्त

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Sep, 2024 08:28 AM

नारी डेस्क: गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की पहली झलक सामने आ गई है। जो लोग पंडाल नहीं जा सकते वह घर बैठे ही बप्पा के दर्शन कर सकते हैं। हर साल मुंबई के लालबागचा राजा का बेसब्री से इंतजार किया जाता है, ऐसे में भक्त उनकी झलक देख मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान 16 करोड़ का मुकुट आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। 

PunjabKesari
लालबागचा राजा का इतिहास काफी प्रसिद्ध रहा है क्योंकि यह लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की लोकप्रिय गणेश मूर्ति है, जो 1934 में स्थापित एक पूजा स्थल, पुतलाबाई चॉल में स्थित है। लालबागचा राजा गणपति की मूर्ति की देखभाल कांबली परिवार द्वारा आठ वर्षों से अधिक समय से की जा रही है। 

PunjabKesari

 

गणपति बप्पा की पहली झलक काफी मनोरम है। भगवान के सिर पर मुकुट है, जो कि स्वर्णिम रंग का है। मूर्ति में बप्पा को चतुर्भुज दिखाया गया है। एक दाहिने हाथ में चक्र है तो दूसरे दाहिने हाथ से वह भक्तों को आर्शीवाद देते दिख रहे हैं।

PunjabKesari
आम लोगों से लेकर मशहूर हस्तियों तक, लाखों मुंबईवासी इस प्रतिष्ठित मूर्ति की एक झलक पाने के लिए हर साल लालबाग की लंबी कतारों में खड़े होते हैं।

PunjabKesari

रिपोर्ट के अनुसार लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में अनंत अंबानी को ऑनरी पद पर नियुक्त किया गया है। अंबानी परिवार इस गणेश मंडल के पैसेंट असिसटेंट फंड स्कीम में योगदान दिया है। रिलायंस फाउंडेशन ने लालबाग के राजा मंडल को 24 डायलिसिस मशीनें भी दी हैं।

Related News