28 APRSUNDAY2024 3:39:56 AM
Nari

रणवीर सिंह का हुआ मोए-मोए, Island की गलत फोटो पोस्ट करने पर बुरे फंसे एक्टर

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Jan, 2024 05:29 PM
रणवीर सिंह का हुआ मोए-मोए, Island की गलत फोटो पोस्ट करने पर बुरे फंसे एक्टर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अजीबो गरीब फैशन के चलते तो कभी किसी बयान के कारण वह फैंस की नजरों में आ ही जाते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने मालदीव कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में उन्होंने भारत की सुंदरता की तारीफ की है। साथ ही इस ट्वीट के जरिए उन्होंने यहां के टूरिज्म को भी प्रमोट किया है। लेकिन जो उनके ट्वीट में तस्वीर लगी थी उसे देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। हालांकि बाद में एक्टर ने यह तस्वीर डिलीट कर दी है। 

लोगों ने उड़ाया मजाक 

मालदीव के मंत्रियों ने भारत के खिलाफ जो अपमानजनक बातें कहीं उस पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में वहीं भारत की निंदा होते देख बॉलीवुड सेलेब्स भी भड़क उठे हैं। उन्होंने अपनी मनपसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन का विरोध कर दिया है। वहीं इसी बीच यूजर्स रणवीर सिंह को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने भारत और अपने देश की संस्कृति पर एक ट्वीट शेयर किया था वहीं लोगों ने उनकी पोस्ट देखने के बाद कमेंट किया है कि ये मालदीव की तस्वीर नहीं है। इस पर उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन अब लोग उनका मजाक उड़ाते हुए थक ही नहीं रहे हैं। 

PunjabKesari

रणवीर ने किया पोस्ट 

इस पोस्ट पर रणवीर ने लिखा कि - 'इस साल 2024 में चलिए भारत को एक्सपलोर करते हैं और अपने देश की संस्कृति का अनुभव लेते हैं। हमारे देश की खूबसूरती और बीच में बहुत कुछ एक्सपलोर करने और देखने लायक है।' इसके साथ ही रणवीर ने दो तस्वीरें लगाई थी। वहीं इंटरनेट पर इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं वो मालदीव है। 

एक यूजर ने रणवीर सिंह का पोस्ट रीशेयर करते हुए लिखा कि - 'रणवीर सिंह ने इस तस्वीर को शेयर करके लक्षद्वीप को प्रमोट किया है और अब उसने इन तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। मोए,मोए'।

अमिताभ बच्चन ने किया मालदीव का सपोर्ट 

आपको बता दें कि कई सारे बॉलीवुड एक्टर लक्षद्वीप को प्रमोट करते हुए दिख रहे हैं। रणवीर सिंह के अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, सलमान खान भी इंडियन टूरिज्म यानी की लक्षद्वीप को सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। 

Related News