27 APRSATURDAY2024 7:13:18 PM
Nari

व्हाइट साड़ी में Priyanka के मुरीद हुए फैंस,  तारीफ में बोले - 'आपका कोई मुकाबला नहीं....'

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Oct, 2023 04:43 PM
व्हाइट साड़ी में Priyanka के मुरीद हुए फैंस,  तारीफ में बोले - 'आपका कोई मुकाबला नहीं....'

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस 27 अक्टूबर को शुरु हुए जियो मामी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने भारत वापिस आई हैं। प्रियंका ने 29 अक्टूबर को सिनेमा के इस ग्रैंड सेलिब्रेशन इवेंट में बतौर चेयरपर्सन एंट्री ली। चेयरपर्सन के तौर पर एक्ट्रेस ने ब्राइट व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। एक्ट्रेस का देसी लुक फैंस को इतना पसंद आ रहा है सभी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

व्हाइट साड़ी में छाई प्रियंका चोपड़ा 

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्राइट व्हाइट साड़ी पहनी। साड़ी पर किया गया फ्लोरल वर्क काफी प्यारा था। मैचिंग ब्लाउज, डॉर्क मेकअप, रेड लिपस्टिक, गले में सिल्वर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पीसी ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। इस दौरान प्रियंका ने मीडियो का भी काफी पोज दिए। देसी गर्ल का यह सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सब उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फैंस ने लुटाया प्यार 

प्रियंका का साड़ी लुक देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'वह अपनी शक्तिशाली व्यक्तित्व से दिल जीत लेती हैं।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'बहुत ही सुंदर लग रही हैं।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'आपका कोई मुकाबला नहीं है आप बेस्ट हो।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'देसी गर्ल रानी।'

PunjabKesari

ओपनिंग नाइट में बिखेरा था जलवा 

प्रियंका काफी समय के बाद भारत वापिस आई हैं। एक्ट्रेस ने 27 अक्टूबर को जियो मामी फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट में भी अपना जलवा बिखेरा था। ओपनिंग नाइट में एक्ट्रेस ने केप स्टाइल व्हाइट गाउन पहना। बालों में हाई बन बनाकर, हाथों में कंगन और मैचिंग ईयररिंग्स पहन उस दौरान भी प्रियंका ने अपना ग्लैमरस अवतार फैंस को दिखाया था। 
 

Related News