एरोबिक व्यायाम के लाभ : महिलाओं में लगातार बढ़ता मोटापा एक आम समस्या बन गई है। गलत खान-पान और एक्सरसाइज न करने के लिए महिलाएं मोटापे का शिकार हो जाती है। कुछ महिलाएं तो मोटापा कम करने के लिए डाइटिंग भी करती है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता साथ ही शरीर में कमजोरी भी आ जाती है। अक्सर डाइटिंग के चक्कर में महिलाएं ये भूल जाती है कि फिट रहने के लिए सबसे जरूरी व्यायाम, एक्सरसाइज और योग है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताएंगे, जिससे आपका मोटापा तो कम होगा ही साथ ही इनसे आप स्वस्थ और बीमारियों से दूर भी रहेंगे।
साइकिलिंग से करें शुरुआत
फैट कम करने के लिए साइकिलिंग सबसे बेस्ट ऑप्शन है। रोजाना आधे घंटे साइकिलिंग करने से आप कुछ समय में ही अपना 2-3 किलो वजन कम कर सकती हैं। इसे करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और हाथों की मदद से सिर को उपर उठाएं। इसके बाद अपने घुटनों को छाती से लगाकर पैरों को साइकिल की तरह चलाएं। पहले बाएं पैर से और फिर दाएं पैर से इसे 15-20 मिनट तक करें। इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाए।
साइकिलिंग एक्सरसाइज के फायदे
1. यह एक्सरसाइज करने से कैलोरी खर्च होती है और साथ ही शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कंट्रोल में रहती है, जोकि डायबिटीक पेशेंट के लिए फायदेमंद है।
2. इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। इससे धड़कन तेज और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद है।
3. महिलाओं को घर और ऑफिस के चक्कर में अक्सर स्ट्रेस हो जाता है। ऐसे में इस एक्सरसाइज को करने से आपका दिमाग फ्रैश रहेगा और आपका तनाव दूर होगा।
4. इस एक्सरसाइज को करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे महिलाओं को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
एरोबिक एक्सरसाइज
मोटापा कम करने और स्वस्थ रहने के लिए यह सबसे बढ़िया तरीका है। इस एक्सरसाइज से महिलाएं आसानी से अपना फैट बर्न कर सकती हैं और उन्हें कहीं बाहर जाने की भी जरूर नहीं पड़ेगी। इसके अलावा महिलाएं इसे आसानी से घर पर ही कर सकती है, उन्हें कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं। रोजाना 30 मिनट एरोबिक करने से आप 500 से 800 कैलरीज बर्न कर सकती हैं।
एरोबिक एक्सरसाइज के फायदे
1. एक्सरसाइज करते समय महिलाएं बहुत जल्दी बोर हो जाती है। ऐसे में ऐरोबिक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आप बिल्कुल बोर नहीं होंगी।
2. घर संभालने के लिए महिलाओं को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। ऐसे में यह एक्सरसाइज आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रखेगा।
3. एरोबिक्स तनाव व डिप्रैशन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह तनाव को कम करने में बेहद मददगार है, जोकि महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि आजकल महिलाओं में तनाव की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।
4. एरोबिक से शरीर तंत्रों की कंडिशनिंग होती है, जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मबूत बन जाती हैं। इसके अलावा एरोबिक महिलाओं में बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां, जोड़ों में दर्द, कमजोरी भी दूर होती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP