17 FEBMONDAY2025 7:53:02 AM
Nari

एकता कपूर ने मौनी अमावस्या पर किया मौन व्रत, बोली- 'कृपया मौन रहें'

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Jan, 2025 04:19 PM
एकता कपूर ने मौनी अमावस्या पर किया मौन व्रत, बोली- 'कृपया मौन रहें'

नारी डेस्क: 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में टेलीविजन और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने मौन व्रत रखा है। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी को मौनी अमावस्या के दौरान मौन रहने का इशारा किया। इस वीडियो को लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

 

एकता कपूर ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- "मौनी अमावस्या पर कृपया मौन रहें।" जैसे ही पोस्ट अपलोड हुआ, एक इंस्टा यूजर ने कमेंट किया- "मैं संगम घाट की घटना के बारे में आपकी भावना को समझता हूं।" एक अन्य ने लिखा, "यह बहुत संतोषजनक है" । किसी और ने लिखा- "चुप क्यों हो एकता...क्या मोनी अमावस्या पर मौन व्रत किया है। 

 

लोग मौनी अमावस्या पर मौन और संयम रखकर भगवान की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे आध्यात्मिक विकास, स्वर्गीय आशीर्वाद और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुंभ में सबसे महत्वपूर्ण मौनीअमावस्या है जिसमें अमृत प्राप्ति के लिए श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान करते हैं। स्नान करते समय मौन रहना आवश्यक होता है। इस अवसर पर पितरों को तर्पण एवं पिंडदान भी किया जाता है।
 

Related News

News Hub