28 MARTHURSDAY2024 4:28:31 PM
Nari

रात को खाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म और कंट्रोल रहेगा वजन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Feb, 2021 12:32 PM
रात को खाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म और कंट्रोल रहेगा वजन

बढ़ा हुए वजन आज बहुत से लोग परेशान है। ऐसे में इसके लिए कई लोग अलग-अलग डाइट प्लान फॉलो करते हैं। मगर फिर भी कुछ आदतों के कारण वजन कम करने में मुश्किलें आने लगती है। असल में, रात के समय खाया भोजन हम पर गहरा असर डालता है। इसलिए रात को खासतौर ऐसी डाइट लेने चाहिए जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलने के साथ वजन कम करने में मदद मिल सके। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसका रात को सेवन करके आप वजन कम सकती है। 

अंडे

प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडे फायदेमंद माने जाते हैं। रात को उबले अंडे खाने से शरीर पर जमा एक्सट्रा फैट तेजी से बर्न होने में मदद मिलती है। साथ ही थकान, कमजोरी दूर होकर इम्यूनिटी बूस्ट होती है। 

PunjabKesari

ग्रीन-टी

अक्सर लोग सोने से पहले गर्म दूध पीना पसंद करते हैं। मगर वजन कम करने वाले लोग इसे ग्रीन-टी के साथ बदल सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होने के साथ पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। इससे खाना अच्छे से डायजेस्ट होने के साथ पेट साफ होता है। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है। मगर इसे पीने के बाद तुरंत सोने की जगह 5-10 मिनट तक टहलें। नहीं तो पेट में गैस बन सकती है। 

ब्रोकली

अन्य हरी सब्जियों में ब्रोकली को काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण वजन कंट्रोल करने के साथ स्किन व सेहत से जुड़ी परेशानियों से बचाव रखता है। ऐसे में डिनर के समय इसका सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा इसे स्टीम करके खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगी। 

PunjabKesari

चेरी

आप डिनर के बाद चेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुण होेते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने में मदद मिलती है। साथ ही पेट दर्द, जलन, सूजन आदि की शिकायत से भी आराम रहता है। इसके अलावा चेरी अच्छी व गहरी नींद दिलाने में भी कारगर होती है। 

बादाम 

सेहतमंद रहने के लिए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। मगर शायद कुछ लोग इस बात से अंजान होंगे कि इसमें मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फैट कम करने में मदद करते हैं। यह वजन कंट्रोल करने के साथ मसल्स रिपेयर करने का भी काम करता है। इसके अलावा बादाम खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है। 

Related News