06 MAYMONDAY2024 5:26:08 PM
Nari

कई घंटों की नींद को पूरा कर देता है कुछ मिनटों की योग निद्रा, आईए जानते हैं इसके फायदें

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 01 Jun, 2021 01:54 PM
कई घंटों की नींद को पूरा कर देता है कुछ मिनटों की योग निद्रा, आईए जानते हैं इसके फायदें

योगासन करने से शरीर सुडौल और निरोगी रहता है। योगासन सिर से लेकर पांव तक शरीर को संतुलित बनाता है और मानसिक व आत्मिक रूप से भी आपको मजबूत बनाता है। कई वैज्ञानिक शोध से पुष्टि हो चुकी है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग ही एक अच्छा विकल्प है। योगा कई प्रकार के होते है और हर योग का शरीर पर अपना एक अलग ही प्रभाव होता है। आज हम बात कर रहे हैं योग निद्रा की। इस योग  का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है और इससे व्यक्ति कैसे स्वस्थ रहता है आईए जानते हैं इसके बारे में-

क्या है योग निद्रा ?

अगर आप दिनभर के काम से शाऱीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस कर रहे हैं तो आपके लिए  योग निद्रा एक बेहतर विकल्प है खुद को राहत देने के लिए। अगर आपको बहुत ज्यादा थकावट या नींद की कमी महसूस हो रही है और आपके पास आराम करने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो योग निद्रा आपको कुछ ही मिनटों में राहत पहुंचा सकती है। यह नींद और जागने के बीच की एक स्थिति होती है, जिससे आपके अंदर ताजगी और ऊर्जा का संचार होता है। 
 

कुछ ही मिनट के अभ्यास  से आप घंटों के बराबर नींद ले सकते हैं-
योग निद्रा के कुछ ही मिनट के अभ्यास की मदद से आप घंटों के बराबर नींद लेने पर मिलने वाला आराम पा सकते हैं। योग निद्रा को आध्यात्मिक नींद भी कहा जाता है। योग निद्रा से आपका दिमाग, शरीर, मन, नसें, इंद्रियां आदि रिलैक्स हो जाती हैं और आप शांति व आराम का अनुभव करते हैं। 

PunjabKesari
 

कैसे करें योग निद्रा?-

योग निद्रा करना बेहद आसान है, सबसे पहले आप एक शांत कमरे चुनाव करें। 

-उसके बाद पीठ के बल लेट जाएं, अपने सभी शारीरिक अंगों को ढीला छोड़ दें और हथेलियों को आसमान की तरफ रखें।

-अब आराम से लंबी और गहरी सांस लें और छोड़ें।

-इसके बाद सामान्य सांस लेते हुए अपना ध्यान दाहिने पैर के पंजे पर ले जाएं और कुछ सेकंड तक वहीं रखें। 

-इसके बाद अपना ध्यान दाहिने पंजे से हटाकर दाहिने घुटने, फिर दाहिनी जांघ और उसके बाद दाहिने कूल्हे पर लाना है। 

-इसके बाद यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ भी दोहराएं।

-इसी प्रकार अपना ध्यान शरीर के सभी भागों जैसे- हाथ, छाती, कंधे, नाभि, जननांग, गला, कमर, सिर आदि पर ले जाकर कुछ देर संवेदनाएं महसूस करते रहना है।

-थोड़ी देर ऐसा करने के बाद धीरे-धीरे उठकर बैठ जाएं और धीरे-धीरे ही अपनी आंखों को खोलें।


PunjabKesari
 

योग निद्रा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-

- योग निद्रा करने से पहले जमीन पर कोई चटाई या मैट जरूर बिछाएं। क्योंकि इसके दौरान आपका शारीरिक तापमान गिरता है और आपको ठंड लग सकती है।

-अगर आप योग निद्रा करते हुए सो जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप धीरे-धीरे इस क्रिया को पूरा कर पाएंगे।

-योग निद्रा के अभ्यास से पहले पेट हल्का रखना चाहिए।


योग निद्रा करने के क्या है फायदें?

-मानसिक शांति और तनाव से छुटकारा।

-फोकस बढ़ता है

-शारीरिक व मानसिक थकान दूर होती है

-तंत्रिका तंत्र का कार्य बेहतर होता है।

- गैस से छुटकारा

- शरीर में नई ऊर्जा का विकास होता है। 

-कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।
 

Related News