18 FEBWEDNESDAY2026 10:00:54 AM
Nari

गणतंत्र दिवस 2026: ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट तिरंगा रेसिपीज, बच्चों और शाम के लिए परफेक्ट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 22 Jan, 2026 12:31 PM
गणतंत्र दिवस 2026: ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट तिरंगा रेसिपीज, बच्चों और शाम के लिए परफेक्ट

 नारी डेस्क: गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी देशभक्ति का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन स्कूलों, कॉलोनियों और घरों में बच्चों के लिए खास प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। बच्चे इस दिन का पूरे साल इंतजार करते हैं और हर बार कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहते हैं। अगर आप अपने बच्चों को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो तिरंगा थीम वाले खाने से बढ़िया तरीका कोई नहीं हो सकता। आज हम आपको 5 मजेदार तिरंगा रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से 26 जनवरी की शाम को तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपीज न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि बच्चों को भी बहुत पसंद आएंगी।

 तिरंगा इडली

तिरंगा इडली बच्चों के लिए घर पर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले चावल का बैटर तैयार करें। इसे तीन हिस्सों में बांटकर हर हिस्से में तिरंगे के रंग हरा, सफेद और केसरिया/गेंदा का पीला मिलाएं। इसके बाद इडली स्टैंड में तीनों रंगों का बैटर डालकर इडली स्टीम करें। तैयार इडली दिखने में रंग-बिरंगी और खाने में हेल्दी होती है।

PunjabKesari

 तिरंगा सैंडविच

अगर समय कम है और कुछ जल्दी बनाना है, तो तिरंगा सैंडविच सबसे आसान ऑप्शन है। इसके लिए सफेद ब्रेड का इस्तेमाल करें और अंदर भरें हरी सब्जियां जैसे गाजर, खीरा, हरा धनिया या गोभी। ऊपर से पीला या नारंगी रंग डालकर इसे तिरंगा थीम में तैयार करें। यह हेल्दी होने के साथ-साथ बच्चों को देखने में भी बहुत आकर्षक लगेगा।

 तिरंगा ढोकला

इस बार सिर्फ पीला ढोकला नहीं, बल्कि तिरंगा ढोकला ट्राई करें। इसके लिए सूजी का बैटर तैयार करें और इसे तीन हिस्सों में बांट लें। हर हिस्से को अलग-अलग रंग दें हरा, सफेद और नारंगी। ढोकला स्टीमर में डालें और तैयार होने के बाद प्लेट में तिरंगा पैटर्न में सर्व करें। यह स्टाइलिश और हेल्दी स्नैक बच्चों के लिए परफेक्ट है।

ये भी पढें: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं शुगर फ्री मिठाइयों का भोग, सेहत और स्वाद दोनों का रहेगा ध्यान

 तिरंगा पुलाव

अगर आपके बच्चे खाना पसंद करते हैं और कुछ खास चाहते हैं, तो तिरंगा पुलाव बना सकते हैं। इसके लिए पुलाव की बेसिक रेसिपी तैयार करें और इसमें गाजर (नारंगी), मटर (हरा) और सफेद चावल का इस्तेमाल करें। पुलाव को सर्विंग प्लेट पर तिरंगा पैटर्न में सजाएं। यह न सिर्फ देखने में आकर्षक लगेगा बल्कि खाने में भी मज़ेदार होगा।

PunjabKesari

तिरंगा ड्रिंक्स और शेक

खाने के साथ कुछ पीने के लिए भी आप तिरंगा थीम रख सकते हैं। इसके लिए तैयार करें तिरंगा ड्रिंक

हरा लेयर: पुदीने का सिरप या मिंट जूस

सफेद लेयर: सोडा या स्प्राइट

नारंगी/केसरिया लेयर: संतरे का जूस

इसके अलावा तिरंगा मिल्कशेक भी बनाना आसान है। इसके लिए दूध, केसर और पिस्ता का इस्तेमाल करें। शेक को तिरंगा पैटर्न में ग्लास में सजाएं। बच्चों को यह न सिर्फ पसंद आएगा बल्कि देखने में भी मज़ेदार लगेगा।

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा थीम वाले ये 5 डिशेज न केवल देखने में आकर्षक हैं, बल्कि स्वाद में भी भरपूर हैं। बच्चों और परिवार के लिए यह एक स्पेशल और यादगार अनुभव बन सकता है। इस बार 26 जनवरी पर इन रेसिपीज को ट्राई करके अपने घर और बच्चों के दिन को और भी खास बनाएं।  

Related News