03 MAYFRIDAY2024 9:16:35 AM
Nari

बिना सर्जरी पतले होंठों को बनाना है फुलर, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Jul, 2021 11:59 AM
बिना सर्जरी पतले होंठों को बनाना है फुलर, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियों मेकअप करना पसंद करती है। इसके लिए वे काजल, लाइनर, लिपस्टिक आदि का इस्तेमाल करती है। मगर बहुत छोटे व पतले होंठ ज्यादा अच्छे नहीं लगते हैं। इसके साथ ही उनपर सही से लिपस्टिक भी नहीं लग पाती है। ऐसे में कई लड़कियां होंठों को सही शेप देने के लिए सर्जरी का सहारा लेती है। मगर कहीं आपके होंठ ज्यादा पतले हैं तो आप इसे कुछ घरेलू उपायों से थोड़ा सा मोटा व फ्लफी बना सकती है। चलिए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में...

दालचीनी तेल 

आप पतले होंठों को फ्लफी व मोटा करने के लिए दालचीनी तेल इस्तेमाल कर सकती है। मगर इसे सीधी होंठों पर लगाने की जगह पर लिप बाम में मिलाकर लगाएं। इसके लिए लिप बाम में दालचीनी तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। फिर सोने से पहले होंठों की इस बाम से धीरे-धीरे 2-3 मिनट तक मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें। इससे होंठों को गहराई से पोषण मिलेगा। साथ ही ये फ्लफी व मोटे नजर आएंगे। 

PunjabKesari

पिपरमिंट तेल 

पिपरमिंट यानि पुदिना सेहत ही नहीं ब्यूटी के लिए भी कारगर माना गया है। आप पतले होंठों की परेशानी को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए पिपरमिंट तेल की कुछ बूंदों से होंठों की मसाज करें। इससे होंठों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे लगाने से होंठ सुन्न से होने से फ्लफी नजर आने लगते हैं। 

भरपूर मात्रा में पीएं पानी 

पानी का सेवन करने से सेहत संबंधी समस्या होने के साथ होंठ भी पतले दिखने लगते हैं। असल में, पानी की कमी होने से होंठ सूखने व सिकुड़ने लगते हैं। इसके कारण वे पतले दिखाई देने लगते हैं। इसके लिए बेहतर रहेगा की आप रोजाना 7-8 या अपनी जरूरत के मुताबिक पानी का सेवन करें। इससे होंठों की ड्राईनेस दूर होकर फ्लफी नजर आने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

स्क्रबिंग करें 

इसके लिए कॉफी और शहद को बराबर मात्रा में लेकर होंठों की 5 मिनट तक स्क्रबिंग करें। बाद में ताजे पानी से धो लें। इससे होंठों पर जमा डेड स्किन साफ होगी। ऐसे में लिप्स मुलायम, गुलाबी, मोटे व फ्लफी नजर आएंगे। 

PunjabKesari


इन सबके अलावा आप मेकअप से भी होंठों को अलग शेप दे सकती है। 

Related News