27 APRSATURDAY2024 11:50:59 PM
Nari

दुल्हन की तरह सज- धज कर रानू मंडल ने गाया कच्चा बादाम, वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Apr, 2022 02:33 PM
दुल्हन की तरह सज- धज कर रानू मंडल ने गाया कच्चा बादाम, वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी

रातों-रात सोशल मीडिया सनसनी बनी रानू मंडल तो याद होगी ही। एक वीडियो के वायरल हाेते ही पूरा देश उन्हे जानने लग गया था। फिल्म अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया ने तो उन्हे  अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका तक दे दिया था। रातो रात फर्श से अर्श तक पहुंचने वाली रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उनके नए लुक को देख लोग हैरान हैं।

 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में रानू मंडल कच्चा बादाम गाती नजर आ रही है।  गाने से ज्यादा उनका लुक चर्चा बटौर रहा है।  इस वीडियो में वह  लाल साड़ी और गहनों में बंगाली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर वह दुल्हन की तरह क्यों तैयार हुई है।

PunjabKesari
वायरल होने के बाद लोग  रानू मंडल के इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हे कंगना रनौत के शो Lock Up में जाने की सलाह दे डाली। वहीं एक शख्स ने लिखा- तुम्हे देखकर डर लग रहा है। याद हो कि अगस्त 2019 में कोलकाता के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल की किस्मत बदल गईं थी।

PunjabKesari
अपनी सुरीली आवाज की बदलौत हिमेश रेशमिया ने उनको मुंबई बुला लिया और अपनी फिल्म में गाना भी ऑफर किया। यहां तक की रानू मंडल कई रियलिटी शो में भी दिखाई दी थी। हालांकि आज रानू मंडल वापस उसी जगह पहुंच गई है।

 

Related News