03 MAYFRIDAY2024 9:14:01 PM
Nari

Mauni Amavasya के दिन करें इन चीजों का दान, पितर खुश होकर देंगे आशीर्वाद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Feb, 2024 06:52 PM
Mauni Amavasya के दिन करें इन चीजों का दान, पितर खुश होकर देंगे आशीर्वाद


हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार ये 9 फरवरी को है। माघ माह की अमावस्या में स्नान- दान का बहुत महत्व है। इस दिन स्नान और दान करने से पितर खुश होकर आशीर्वाद देते हैं और पाप का भी नाश होता है। आइए आपको बताते हैं मौनी अमावस्या पर इन चीजों का दान करना चाहिए...

मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का करें दान

सरसों का तेल

इस दिव जरूरतमंदों को सरसों के तेल का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख- समृद्धि आती है।

PunjabKesari

कंबल

मौनी अमावस्या पर आप गरीबों को कंबल का दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कंबल का दान करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। वहीं मान्यता है कि पितरों को उनके आगे की यात्रा में शीत सी राहत मिलती है। इससे वो प्रसन्न होकर फलने- फूलने का आशीर्वाद देते हैं।

अनाज

इस पावन दिन में स्नान करने के बाद ब्राह्मण को पितरों के निमित्त अनाज का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों को उनके लोक यात्रा में यही भोजन मिलता है और इसे ग्रहण करने के बाद वो तृप्त हो जाते हैं।

PunjabKesari

गाय का दूध

अगर आप इस दिन गाय के दूध का दान करते हैं तो इससे आपके पितरों की तृप्ति होती है और उन्हें मोक्ष मिलता है।

PunjabKesari

शक्कर

कहा जाता है कि इस दिन शक्कर का दान करने से पितरों को मीठा स्वाद मिलता है।

दक्षिणा

वहीं अगर आप इस दिन लिस्ट में बताई गई सभी चीजों का दान के साथ पितरों का जल से तर्पण देने के बाद कर्मकांडी ब्राह्मण को दान में दक्षिणा अपनी श्रद्धानुसार देना चाहिए। तभी सारे दान संपूर्ण माने जाते हैं। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और धन- संपदा का आशीर्वाद मिलता है।

दान की इन वस्तुओं के साथ  ही मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र और अन्य आवश्यक सामान दान करने से दोगुना लाभ मिलता है। नहीं जो लोग अपने समर्थ के हिसाब से दान करते हैं उनको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे जीवन में सुख- समृद्धि और आर्थिक लाभ मिलता है।
 

Related News