03 MAYFRIDAY2024 8:08:48 AM
Nari

सावन में घर में रखी ये चीजें बरसाएंगी बेशुमार दौलत, खुश होकर भगवान शिव बरसाएंगे कृपा

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Jul, 2023 02:14 PM
सावन में घर में रखी ये चीजें बरसाएंगी बेशुमार दौलत, खुश होकर भगवान शिव बरसाएंगे कृपा

सावन का पावन महीना चल रहा है। इस महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भक्त कई सारे उपाय करते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में भी सावन को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं जिनसे जीवन की परेशानियां दूर होती है। वास्तु शास्त्र में भी सावन के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जो जीवन में आने वाली समस्याएं दूर करते हैं। इन्हें अपनाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बनती है तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

यहां न रखें नुकीली चीजें

मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई नुकीली चीज जैसे औजार, शीशा आप किसी गलत दिशा में रखते हैं तो इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का आगमन होता है। इसके अलावा गलत दिशा में रखी ये चीजें आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकती हैं।

PunjabKesari

मुख्य द्वार पर छिड़कें पानी 

सावन के पूरे महीने में अपने घर के मुख्य द्वार पर पानी छिड़कें। इससे घर में पॉजिटिविटी बने रहेगी। इसके अलावा वास्तु का यह उपाय घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करके घर में पॉजिटिविटी आकर्षित करता है। नियमित रुप से घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इससे भी घर में सुख-समृद्धि बनेगी। 

यहां रखें शिवलिंग 

सावन के महीने में घर के ईशान कोण में शिवलिंग स्थापित करें। शिवलिंग रखने के लिए यह दिशा शुभ मानी जाती। यह दिशा भगवान शिव से पॉजिटिविटी और आशीर्वाद आकर्षित करेगी। अगर आप शिवलिंग घर पर लाना चाहते हैं तो सावन में लाना शुभ रहेगा। इससे आपके जीवन सुखमय बनेगा। 

PunjabKesari

पानी की फ्वारा 

इस महीने में घर में पानी का फ्वारा रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिविटी आती है और समृद्धि भी बढती है। सावन के महीने में पानी का स्त्रोत रखना काफी शुभ माना जाता है इससे घर में धन के संकेत मिलते हैं।

तुलसी का पौधा 

घर के उत्तर या फिर पूर्व कोने में तुलसी का पौधा लगाना पवित्र माना जाता है यह सौभाग्य को आपके जीवन में आकर्षित करता है और घर में समृद्धि का कारण बनता है। सवान में अगर इसे आप सही दिशा में लगाते हैं और इसकी नियमित पूजा करते हैं घर में सदैव रहते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News